होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर गैस टैंकर धमाका, 2 की मौत – ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

by | Aug 23, 2025 | News

Aug 23, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर गांव मंडियाला में बीती रात हुए गैस टैंकर धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत और दर्जनों घायल होने की पुष्टि हुई है। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम कर धरना शुरू कर दिया।

 

गांव मंडियाला में बीती रात करीब 10 बजे बड़ा हादसा उस समय हुआ जब एलपीजी गैस टैंकर एक मिनी बस से टकराकर पलट गया। टैंकर से गैस रिसाव शुरू हुआ और अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि आग तेजी से आसपास फैल गई और कई घर, दुकानें और वाहन इसकी चपेट में आ गए।

इस हादसे में 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 9 की हालत गंभीर है, जिन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाकी घायलों को होशियारपुर सिविल अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों को अपने घर खाली करने पड़े। कई परिवारों को गुरुद्वारा साहिब में ठहराया गया है, जहां खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। दुकानों के शटर तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया और ऊपरी मंज़िलों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया।

सूचना मिलते ही होशियारपुर, आदमपुर एयरफोर्स, जालंधर और करतारपुर से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

ग्रामीणों का गुस्सा – हाईवे जाम
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह से ही हाईवे जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि हादसे में हुए नुकसान का मुआवजा उन्हें तुरंत दिया जाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सुबह तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या राजनीतिक नेता उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
गोराया पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट-छीना झपटी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

गोराया पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट-छीना झपटी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के गोराया में पुलिस ने लूट और छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हरविंदर सिंह विरक (एसएसपी जालंधर देहाती) के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस...

फगवाड़ा पत्रकार हमला केस: मुख्य आरोपी विदेश फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

फगवाड़ा पत्रकार हमला केस: मुख्य आरोपी विदेश फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

पंजाब के फगवाड़ा में सीनियर पत्रकार अमर पासी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। 25 मार्च को हुए इस हमले के बाद थाना सतनामपुरा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले का मुख्य...

यूरोप दौरे से पंजाब को बड़ा निवेश बूस्ट: CM भगवंत मान, कृषि-उद्योग और युवाओं के लिए खुले नए अवसर

यूरोप दौरे से पंजाब को बड़ा निवेश बूस्ट: CM भगवंत मान, कृषि-उद्योग और युवाओं के लिए खुले नए अवसर

भगवंत सिंह मान ने अपने हालिया नीदरलैंड और फिनलैंड दौरे को पंजाब के लिए “गेम चेंजर” बताते हुए कहा कि इस यात्रा ने राज्य के किसानों, उद्योग और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल दिए हैं। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने विस्तृत रिपोर्ट पेश...

अबोहर में किस्मत ने मारी पलटी: 12 रुपये की टिकट से राकेश कुमार बने लखपति

अबोहर में किस्मत ने मारी पलटी: 12 रुपये की टिकट से राकेश कुमार बने लखपति

पंजाब के अबोहर में एक साधारण मजदूर की किस्मत ने ऐसा करवट लिया कि वह रातों-रात लखपति बन गया। शहर के रहने वाले राकेश कुमार ने महज 12 रुपये की लॉटरी टिकट खरीदकर 1 लाख रुपये का बंपर इनाम जीत लिया, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, राकेश...

राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बापू की समाधि पर लिया सत्याग्रह का संकल्प

राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बापू की समाधि पर लिया सत्याग्रह का संकल्प

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मंगलवार को राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर नतमस्तक होकर सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने का संकल्प लिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई विधायक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद...

Get In Touch
close slider

Get In Touch