ट्रंप के बड़े ऐलान से बढ़ा तनाव, ईरान पर संभावित कार्रवाई के संकेत

by | Apr 7, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

वैश्विक राजनीति में तनाव उस समय और बढ़ गया जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा संकेत देते हुए “कुछ बड़ा होने” का ऐलान किया। भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 6:30 बजे ट्रंप द्वारा की गई इस घोषणा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल पैदा कर दी है।

ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका अब ऐसे हथियार का इस्तेमाल कर सकता है, जिसका उपयोग पहले नहीं करना चाहता था। इस बयान के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि अमेरिका ईरान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसमें ईरान की बिजली सप्लाई को ठप करना, परमाणु ठिकानों को निशाना बनाना या अन्य उन्नत हथियारों का इस्तेमाल शामिल हो सकता है। हालांकि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर भी चर्चाएं हैं, लेकिन इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

उधर, ईरान भी संभावित हमले को लेकर सतर्क नजर आ रहा है और उसने अपनी सुरक्षा तैयारियां बढ़ा दी हैं। इस बीच भारत सरकार ने भी एहतियात बरतते हुए एडवाइजरी जारी की है। भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को अगले 24 घंटे तक सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

स्थिति पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है और आने वाले घंटे बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में पुलिस टीम पर हमला, आरोपी को छुड़ाकर फरार हुए परिजन

अमृतसर में पुलिस टीम पर हमला, आरोपी को छुड़ाकर फरार हुए परिजन

पंजाब के अमृतसर जिले के भिंडी सैदा इलाके में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ग्रेनेड अटैक मामले में जमानत पर बाहर आए आरोपी मंजीत सिंह से पूछताछ के लिए उसके घर पहुंची थी। जैसे ही पुलिस...

जालंधर PNB बैंक डकैती का खुलासा: पूर्व DSP का बेटा निकला मास्टरमाइंड, नशे के लिए रची साजिश

जालंधर PNB बैंक डकैती का खुलासा: पूर्व DSP का बेटा निकला मास्टरमाइंड, नशे के लिए रची साजिश

बैंक एन्क्लेव फेज-2 में मौजूद पंजाब नेशनल बैंक शाखा में हुई दिनदहाड़े डकैती की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि इस वारदात का मुख्य आरोपी एक पूर्व DSP हरभजन...

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 जिलों के DC सहित कई IAS अधिकारियों के तबादले

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 जिलों के DC सहित कई IAS अधिकारियों के तबादले

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य के 13 जिलों में डिप्टी कमिश्नर (DC) स्तर पर तबादले किए हैं। इस संबंध में जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ये सभी...

जालंधर में दिनदहाड़े बैंक लूट, एक्टिवा सवार बदमाशों ने रिवॉल्वर दिखाकर वारदात को दिया अंजाम

जालंधर में दिनदहाड़े बैंक लूट, एक्टिवा सवार बदमाशों ने रिवॉल्वर दिखाकर वारदात को दिया अंजाम

पंजाब के जालंधर शहर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए दिनदहाड़े बैंक लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। शहर के पॉश इलाके वडाला चौक के पास स्थित बैंक एन्क्लेव में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा को निशाना बनाते हुए दो लुटेरे हथियारों के बल पर लाखों रुपये लूटकर फरार...

जालंधर के नामी स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

जालंधर के नामी स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

पंजाब के जालंधर शहर में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। शहर के कई प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। इस घटना ने अभिभावकों, छात्रों और स्कूल प्रबंधन की चिंता को बढ़ा दिया है। जानकारी के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch