अमृतसर में पुलिस टीम पर हमला, आरोपी को छुड़ाकर फरार हुए परिजन

by | Apr 7, 2026 | Crime

Apr 7, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के अमृतसर जिले के भिंडी सैदा इलाके में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ग्रेनेड अटैक मामले में जमानत पर बाहर आए आरोपी मंजीत सिंह से पूछताछ के लिए उसके घर पहुंची थी।

जैसे ही पुलिस आरोपी को अपने साथ ले जाने लगी, उसके परिजनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और परिजनों ने पुलिस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हमले के दौरान आरोपी मंजीत सिंह को उसके परिजन पुलिस हिरासत से छुड़ाकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंजीत सिंह समेत 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री सेहत योजना से बाहर हुआ जालंधर का सर्वोदय अस्पताल

पंजाब में बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री सेहत योजना से बाहर हुआ जालंधर का सर्वोदय अस्पताल

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना (Mukh Mantri Sehat Yojana - MMSY) के तहत कथित अनियमितताओं और धोखाधड़ी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर के सर्वोदय अस्पताल को योजना के पैनल से हटा दिया है। इस फैसले के बाद अस्पताल अब मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत...

“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि "अब उत्तराखंड में भी पेपर लीक हो गए,...

“फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाया, फिर ₹1.5 लाख में बेच दिया! मोहाली की युवती का सनसनीखेज आरोप”

“फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाया, फिर ₹1.5 लाख में बेच दिया! मोहाली की युवती का सनसनीखेज आरोप”

पंजाब के मोहाली से मानव तस्करी और धोखाधड़ी से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसे फिल्मों में काम दिलाने और मोटी सैलरी का लालच देकर पहले विश्वास में लिया गया और बाद में उत्तर प्रदेश में डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया गया। मामले की...

केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: ‘बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था’

केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: ‘बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था’

नीट पेपर लीक विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा छात्रों की वास्तविक मांग से ध्यान भटकाने की...

Hoshiarpur ED Raid: होशियारपुर में कारोबारी के घर ईडी का छापा, सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

Hoshiarpur ED Raid: होशियारपुर में कारोबारी के घर ईडी का छापा, सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

पंजाब के होशियारपुर जिले में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक कारोबारी के घर पर छापेमारी कर जांच शुरू की। शहर के न्यू सुखियाबाद इलाके में स्थित मकान पर सुबह से ही ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच में जुटी हुई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch