पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 जिलों के DC सहित कई IAS अधिकारियों के तबादले

by | Apr 6, 2026 | News

Apr 6, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य के 13 जिलों में डिप्टी कमिश्नर (DC) स्तर पर तबादले किए हैं। इस संबंध में जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ये सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

 

📌 जालंधर और कपूरथला में अहम बदलाव

आदेश के मुताबिक, जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल (IAS) को अब पटियाला का DC नियुक्त किया गया है। वहीं पटियाला के DC वरजीत वालिया (IAS) को जालंधर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह कपूरथला के DC अमित कुमार पंचाल (IAS) का तबादला श्री मुक्तसर साहिब कर दिया गया है, जबकि आकाश बंसल (IAS) को कपूरथला का नया डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है।

पूरी सूची पढ़ने के लिए Click करें

Order dated 06-04-2026

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा ‘आप’ में शामिल

अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा ‘आप’ में शामिल

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शिरोमणि अकाली दल (बादल) को बड़ा झटका देते हुए पूर्व राज्यसभा सदस्य, पूर्व विधायक और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख राजमहिंदर सिंह मजीठा आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। सोमवार को चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री...

पंजाब सरकार ने ज़ारी की  बकरीद की छुट्टी की तारीख, अब 28 मई को रहेगा सरकारी अवकाश

पंजाब सरकार ने ज़ारी की बकरीद की छुट्टी की तारीख, अब 28 मई को रहेगा सरकारी अवकाश

पंजाब सरकार ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) की सरकारी छुट्टी को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए नई तारीख का ऐलान कर दिया है। पहले यह अवकाश 27 मई (बुधवार) को घोषित किया गया था, लेकिन अब सरकार ने संशोधित आदेश जारी करते हुए 28 मई (गुरुवार) को गजटेड हॉलीडे घोषित कर दिया है। सरकार के इस...

कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर के बाहर फायरिंग की खबर, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी

कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर के बाहर फायरिंग की खबर, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अमृतसर स्थित कपिल शर्मा के घर के बाहर कथित तौर पर फायरिंग की घटना हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, यह...

बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी, सोने की बालियां लूटने के बाद गला घोंटकर मार डाला

बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी, सोने की बालियां लूटने के बाद गला घोंटकर मार डाला

पंजाब के बंगा इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव सरहाला रानुआ में एक बुजुर्ग महिला की कथित तौर पर सोने की बालियां लूटने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच...

पंजाब की बेटियों ने बढ़ाया मान, बेसबॉल खिलाड़ियों को मिला महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड

पंजाब की बेटियों ने बढ़ाया मान, बेसबॉल खिलाड़ियों को मिला महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड

पंजाब की महिला बेसबॉल खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। पंजाब सरकार ने बेसबॉल के क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धियां हासिल करने वाली खिलाड़ी अमनजोत कौर बैंस, अर्शदीप कौर और वीरपाल को प्रतिष्ठित...

Get In Touch
close slider

Get In Touch