गुरपतवंत पन्नू जैसे पंजाब विरोधी ताकतों से नहीं देखी जा रही राज्य की तरक्की

by | Apr 8, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत पन्नू द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में किए गए गलत टिप्पणी की कैबिनेट मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने निंदा की। उन्होंने कहा कि पन्नू जैसे कुछ पंजाब विरोधी ताकतों से राज्य की तरक्की बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसलिए वे लोग पंजाब की अमन शांति को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आप सरकार इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।

डॉ बलबीर ने कहा की बाबा साहब अंबेडकर किसी एक जाति या धर्म के नहीं हैं। वह पूरे देश के हैं और उनकी जयंती पूरे देश में मनाई जाती है। इसलिए यह बयान सिर्फ पंजाब के लोगों को भड़काने के लिए दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बाबा साहब को सम्मान दिया है। आप सरकार बनने के बाद पंजाब के सभी सरकारी दफ्तरों में बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीर लगाई गई है। हमारी सरकार उन्हीं के सपनों को साकार करने में लगी है।

उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि गुरपतवंत पन्नू जैसे लोग समाज के दुश्मन है। ऐसे लोग किसी के भी सगे नहीं होते। इसलिए उसकी बातों पर ध्यान न दें। उन्होंने पन्नू को चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो पंजाब आकर यह बात बोलो।

डॉ बलबीर ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ अब पूरा पंजाब जागरूक हो गया है। पंजाब के लोग खुद इसका जवाब देंगे। वहीं पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार लगातार अपराधियों और गैंगस्टरों पर कार्रवाई कर रही है। हम किसी भी कीमत पर पंजाब का माहौल खराब नहीं होने देंगे।

विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने गुरपतवंत पन्नू द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ दिए गए अपमानजनक बयानों की सख्त निंदा की और कहा कि वह पंजाब का माहौल खराब करने की साज़िश रच रहा है।

देव मान ने कहा कि पंजाब का भाईचारा बहुत मजबूत है। यह कभी नहीं टूटने वाला। गुरपतवंत पन्नू को सिख धर्म के बारे में नहीं पता है हमारे गुरुओं ने सर्वदा भला का पाठ पढ़ाया है और सभी लोगों को एक बराबर दर्जा दिया है। इसलिए पूरे देश में सबसे ज्यादा दलित आबादी पंजाब में है।

उन्होंने कहा कि हम ऐसे बयान से डरने वाले लोग नहीं हैं। 14 तारीख को बाबा साहब का जन्मदिवस धूमधाम से मनाएंगे और पूरे पंजाब में लगी उनकी मूर्तियों की रक्षा करेंगे और अगर कोई कोई गलत करने की कोशिश करेगा तो उसका मुंह तोड़ जवाब भी दिया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस के संगठन में एक बार फिर अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए संगीता धीर को लगातार तीसरी बार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा महिला कांग्रेस पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष बलजीत कौर ने फगवाड़ा पहुंचकर की।...

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

आगामी श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। कुपवाड़ा जिले के क्रालगुंड थाना क्षेत्र में सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED)...

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

बेहतर भविष्य के सपने लेकर विदेश गए एक और पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अमेरिका में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पंजाब के उसके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सेखप्रीत सिंह उर्फ सेखी के रूप में हुई है, जो श्री माछीवाड़ा साहिब के...

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

पंजाब में हिंदू नेता एवं शिव सेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान ब्रिज मोहन सूरी को एक बार फिर परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें शुक्रवार सुबह विदेशी नंबरों से कई धमकी भरे कॉल आए, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां...

Get In Touch
close slider

Get In Touch