पंजाब विरोधी ताकतें राज्य में डर और दहशत का माहौल पैदा करना चाहती है

by | Apr 8, 2025 | National

Apr 8, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए हमले पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और प्रवक्ता पवन कुमार टीनू ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय और चिंताजनक है।

जालंधर में आप विधायक रमन अरोड़ा और बलकार सिंह एवं पार्टी नेता राजविंदर कौर थियाड़ा के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए पवन टीनू ने कहा कि कुछ पंजाब विरोधी ताकतें राज्य में डर और दहशत का माहौल पैदा करना चाहती है। ऐसी हिंसक घटनाओं के माध्यम से वे राज्य की अमन-शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल ऐसे लोग पंजाब के दुश्मन हैं। इन लोगों से पंजाब की तरक्की और शांति बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कि पहले भी इन लोगों द्वारा पंजाब का माहौल खराब करने की अनेक कोशिशें की गई लेकिन पंजाब के लोगों ने हमेशा उनका डटकर सामना किया और मुंहतोड़ जवाब दिया। इस बार भी लोग उनकी साजिशों को नाकाम करेंगे।

पवन टीनू ने कहा कि लोगों की सुरक्षा आप सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार बिना भेदभाव पार्टी-पॉलिटिक्स और जाति-धर्म से ऊपर उठकर सबकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। सुरक्षा के मसले पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही दोषियों को पकड़कर कानून के अनुसार संख्त से सख्त सजा दी जाएगी और इस घटना के पीछे छुपे लोगों की भी शिनाख्त की जाएगी।

आप विधायक बलकार सिंह ने कहा कि किसी को भी पंजाब की कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखना आम आदमी पार्टी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मनोरंजन कालिया हम सभी के लिए सत्कार योग्य हैं। वे हमारे पूराने मित्र हैं। पूरे पंजाब में उनकी प्रतिष्ठा और नाम है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch