बजट की घोषणा के बाद ग्रामीण विकास मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध पहुंचे खेल मैदानों के निरीक्षण पर, मनीष सिसोदिया भी रहें साथ

by | Apr 8, 2025 | States

Apr 8, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और ‘आप’ पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने आज गांव चड़ीयां (चमकौर साहिब) और बेहरामपुर जिमीदारा के खेल मैदानों का दौरा किया। ये खेल मैदान राज्य सरकार ने हर गांव में खेल सुविधाएं विकसित करने की योजना के तहत बनाए हैं।

सिसोदिया के साथ पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध भी थे, जो खेल के मैदानों का निरीक्षण कर रहे थे। सिसोदिया ने ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बढ़ाने व खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों की भरपूर सराहना की।

सिसोदिया ने कहा, “पंजाब सरकार ने राज्य भर के हर गांव में एक खेल का मैदान बनाने की योजना शुरू की है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी गांव का बच्चा खेल से वंचित न रहे। इन खेल के मैदानों में बुनियादी सुविधाएं जैसे ट्रैक, लाइटिंग और अन्य खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। युवाओं को नशे की लत जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर करने एवं खेल, शिक्षा और नौकरियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इस तरह के प्रयास बेहद महत्वपूर्ण हैं। यह पहल न केवल भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में एक कदम है, बल्कि पंजाब की प्रगति का एक संकेतक भी है।”

उन्होंने मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध की प्रशंसा करते हुए कहा, “सोंध साहेब व्यक्तिगत रूप से इन खेल के मैदानों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसलिए मैं भी उनके साथ शामिल होकर इस उल्लेखनीय कार्य को देखने के लिए उत्सुक हुआ। ये खेल के मैदान सुनिश्चित करते हैं कि बच्चों को खेल सुविधाओं तक पहुंचने के लिए अब गांव से दूर नहीं जाना पड़ेगा। अब हर गांव का अपना मैदान होगा जहां युवा प्रतिभाएं पनप सकेंगी।”

मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में करोड़ों रुपये की लागत से 4,000 से अधिक खेल के मैदानों का निर्माण किया गया है। इस साल के बजट में भी 9,000 नए खेल के मैदानों के निर्माण का प्रावधान है, ताकि पंजाब के प्रत्येक गांव का अपना खेल मैदान हो।

निरीक्षण के दौरान मंत्री सोंध ने अधिकारियों को मौजूदा खेल के मैदानों की गुणवत्ता बढ़ाने और उन गांवों में निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया जहां अभी तक ये सुविधाएं नहीं पहुंची हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ये प्रयास पंजाब सरकार के उस मिशन के अनुरूप हैं, जिसके तहत युवाओं को अच्छी गतिविधियों में शामिल किया जाना, नशे को न करना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की एक नई पीढ़ी को बढ़ावा देना है, जो पंजाब और भारत का गौरव बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के विजन से प्रेरित इस पहल का उद्देश्य पंजाब के युवाओं के दैनिक जीवन में खेलों को शामिल करके ग्रामीण विकास में क्रांति लाना है। गांवों में अच्छी तरह से सुसज्जित खेल के मैदान उपलब्ध करवाकर, यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि कौशल निर्माण एवं शारीरिक फिटनेस के लिए भी अनुकूल वातावरण तैयार करता है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

भगवंत सिंह मान ने पंजाब के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि युवा नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले बनें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही...

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कपिल शर्मा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कनाडा में उनके कैफे के नजदीक फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, “चाय सुट्टा बार” नामक कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। यह कैफे कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ के बिल्कुल पास स्थित बताया जा रहा...

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग ने आज लुधियाना के घंटाघर चौक पर एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर कड़ा रोष जताया। प्रदर्शन में विधायक अशोक पराशर पप्पी, दलजीत सिंह...

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर सड़क मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक रजनीश के साथ कार में एक युवती भी सवार थी, जिसकी पहचान को लेकर बना रहस्य अब लगभग सुलझ गया है। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद कार खाई में गिर गई थी,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch