पत्नी को मनाने पहुंचे युवक को जिंदा जलाने का आरोप; बचाने वाली महिला ने भी तोड़ा दम

by | Jul 4, 2026 | Crime

Jul 4, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के तरनतारन जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक घरेलू विवाद ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचे एक युवक को कथित तौर पर उसके साले ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। इस दर्दनाक घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बचाने की कोशिश करने वाली पड़ोसी महिला ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी को मनाने पहुंचा था ससुराल

मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी गांव कुलवा (लोपोके), जिला अमृतसर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी संदीप कौर किसी पारिवारिक विवाद के चलते अपने मायके गांव संघे (जिला तरनतारन) में रह रही थी।

लवप्रीत अपनी पत्नी को वापस घर ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा था। प्रारंभिक बातचीत के बाद वह लौट गया, लेकिन बाद में दोबारा ससुराल पहुंचने पर विवाद और बढ़ गया।

साले पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

आरोप है कि विवाद के दौरान लवप्रीत के साले साजन सिंह ने गुस्से में उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग लगते ही लवप्रीत जान बचाने के लिए गली की ओर भागा, लेकिन गंभीर रूप से झुलसने के कारण नाले में गिर पड़ा, जहां उसकी मौत हो गई।

बचाने आई महिला की भी चली गई जान

घटना के दौरान पड़ोस में रहने वाली गुरजीत कौर युवक को बचाने के लिए आगे आईं, लेकिन वह भी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। कई दिनों तक अस्पताल में उपचार के बाद उनकी भी मौत हो गई।

वहीं, आग लगाने का आरोपी साजन सिंह भी इस घटना में 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गया और फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

डीएसपी गोइंदवाल साहिब हरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी साजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पड़ोसी महिला की मौत के बाद मामले में संबंधित धाराओं को जोड़ते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और अस्पताल में भर्ती आरोपी से भी पूछताछ की जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch