जालंधर में हेरोइन सप्लाई करने आए लिव-इन कपल गिरफ्तार, आरोपी पर दुष्कर्म का भी केस

by | Jul 4, 2026 | Crime

Jul 4, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जालंधर पुलिस की CIA स्टाफ ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कपूरथला से जालंधर हेरोइन की सप्लाई देने आए एक लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक-युवती को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 101.57 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस अब दोनों के पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुट गई है।

गुप्त सूचना के आधार पर बिछाया जाल

एसीपी (डी) अमरबीर सिंह ने बताया कि CIA स्टाफ के प्रभारी सुरिंदर कुमार कंबोज को सूचना मिली थी कि कपूरथला का एक युवक और महिला जालंधर में लगातार हेरोइन की सप्लाई कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर विशेष नाकाबंदी की।

जैसे ही संदिग्ध युवक और महिला मौके पर पहुंचे, पुलिस टीम ने उन्हें रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 101.57 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह निवासी गांव नवां पिंड भट्ठे, जिला कपूरथला तथा प्रकाश कौर उर्फ कालो निवासी गांव बूटा, जिला कपूरथला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों कपूरथला में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और कथित तौर पर नशा तस्करी के धंधे में शामिल थे।

मुख्य आरोपी पर पहले से गंभीर मामला दर्ज

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि रणजीत सिंह के खिलाफ वर्ष 2018 में पटियाला के थाना जुल्का में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज है। वहीं सह-आरोपी प्रकाश कौर के खिलाफ भी कपूरथला में NDPS Act के तहत नशा तस्करी के दो मामले पहले से दर्ज बताए जा रहे हैं।

सप्लायर और नेटवर्क तक पहुंचेगी पुलिस

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है। पूछताछ के दौरान उनसे हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह, सप्लायर और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch