नौकरानी ने दिया भरोसे को धोखा, मालकिन के सोते ही 50 हजार नकद और मोबाइल लेकर फरार

by | Jul 4, 2026 | Crime

Jul 4, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के लुधियाना शहर में घरेलू नौकरों द्वारा चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में घर की साफ-सफाई और घरेलू काम के लिए रखी गई एक युवती अपनी मालकिन को लाखों का नहीं, लेकिन बड़ा भरोसे का झटका देकर फरार हो गई। आरोप है कि नौकरानी ने मालकिन के सोते समय अलमारी का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गई।

घटना की शिकायत मिलने के बाद थाना सराभा नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवती की तलाश शुरू कर दी है।

मालकिन के सोते ही वारदात को दिया अंजाम

पुलिस को दी शिकायत में डॉ. हरमिंदर प्रभाकर ने बताया कि 2 जुलाई को वह अपने घर में मौजूद थीं। दोपहर के समय वह आराम कर रही थीं। इसी दौरान उनका बेटा गौतम काम से वापस घर लौटा, जिसके घर का दरवाजा खुलने पर उनकी नींद खुल गई।

नींद खुलने के बाद उन्होंने घर में काम करने वाली नौकरानी निशा को आवाज लगाई, लेकिन काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला।

कमरे से सामान भी गायब मिला

शक होने पर जब वह नौकरानी के कमरे में पहुंचीं तो वहां कोई मौजूद नहीं था। कमरे से उसका सारा सामान भी गायब मिला। इसके बाद जब वह अपने बेडरूम में लौटीं तो बेड पर रखा उनका मोबाइल फोन भी नहीं था।

घबराकर जब उन्होंने अलमारी की जांच की तो पाया कि अलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे 50 हजार रुपये नकद भी गायब थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। थाना सराभा नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी नौकरानी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch