तरनतारन में मेडिकल स्टोर मालिक पर फायरिंग, 10 लाख की फिरौती न देने पर गैंगस्टर की धमकी

by | Jan 4, 2026 | Crime

Jan 4, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

तरनतारन शहर के सरहाली रोड पर शनिवार देर शाम उस समय दहशत फैल गई, जब एक मेडिकल स्टोर के मालिक पर तीन अज्ञात युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग 10 लाख रुपये की फिरौती न देने के चलते की गई। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इलाके के लोगों और पीड़ित परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरहाली रोड स्थित सूरज मेडिकल स्टोर के मालिक बीरू राम इस घटना का शिकार बने। बीरू राम ने बताया कि करीब दो दिन पहले उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई थी, जिसमें खुद को प्रभ दासूवाल गैंग से जुड़ा बताने वाले व्यक्ति ने 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। कॉल करने वाले ने रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

पीड़ित के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7:30 बजे तीन नकाबपोश युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान तीन गोलियां दुकान के शटर और आसपास के क्षेत्र में लगीं। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सिटी थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने बताया कि बीरू राम की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इस वारदात की कैमिस्ट ऑर्गेनाइजेशन ने कड़े शब्दों में निंदा की है और पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति रंग लाई, पुलिस को बड़ी सफलता: कुलदीप सिंह धालीवाल

गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति रंग लाई, पुलिस को बड़ी सफलता: कुलदीप सिंह धालीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में प्रदेश में गैंगस्टरवाद के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति अब ज़मीन पर साफ दिखाई देने लगी है। उन्होंने बताया कि अमृतसर में हुए सरपंच जरनैल...

पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

पंजाब में कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटे बेहद संवेदनशील हैं, इस दौरान राज्य के कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार...

गैंगस्टरों के खिलाफ मान सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, अपराधियों पर होगी निर्णायक कार्रवाई: आप

गैंगस्टरों के खिलाफ मान सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, अपराधियों पर होगी निर्णायक कार्रवाई: आप

आम आदमी पार्टी पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पंजाब पूरी तरह सुरक्षित है और राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा,...

मकर संक्रांति पर खुलेंगे वैष्णो देवी की पुरानी गुफा के कपाट, विधिवत पूजा के बाद होंगे दर्शन

मकर संक्रांति पर खुलेंगे वैष्णो देवी की पुरानी गुफा के कपाट, विधिवत पूजा के बाद होंगे दर्शन

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर माता वैष्णो देवी भवन स्थित पुरानी गुफा के कपाट बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। श्राइन बोर्ड के अनुसार, 14 जनवरी को विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के बाद पारंपरिक विधि से कपाट खोले जाएंगे। हालांकि,...

पंजाब के पहले स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन

पंजाब के पहले स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन

पंजाब को नवाचार और उद्यमिता के नए युग की ओर ले जाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कपूरथला स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में राज्य के पहले स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव 2026 का भव्य उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक आयोजन के माध्यम से पंजाब सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch