तरनतारन उपचुनाव में ‘आप’ को बड़ा बल, कांग्रेसी नेता राजबीर कसेल दर्जनों साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

by | Nov 4, 2025 | News

Nov 4, 2025 | News

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

तरनतारन विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के अभियान को आज और मजबूती मिल गई। गांव कसेल के प्रमुख कांग्रेसी नेता राजबीर सिंह कसेल अपने दर्जनों साथियों सहित कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस कदम से क्षेत्र मेंआपका कुनबा और मज़बूत हुआ है।

तरनतारन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंआपपंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और कैबिनेट मंत्री वरिंदर गोयल ने राजबीर कसेल और उनके साथियों का पार्टी में औपचारिक स्वागत किया। इस मौके पर अजीत सिंह, बलविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, मनजीत सिंह, लाल सिंह, संदीप, मनजिंदर सहित बड़ी संख्या में समर्थकों नेआपका दामन थामा।
इन नेताओं को पार्टी से जोड़ने में गौरव मसीह और पार्षद भगवान सिंह की अहम भूमिका रही।

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि राजबीर कसेल का गांव कसेल और आसपास के 15-20 गांवों में मजबूत प्रभाव है, जिससेआपको जमीनी स्तर पर बड़ी ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी साथी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार के विकास कार्यों से प्रेरित होकरआपपरिवार में आए हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक 56,000 नौकरियां बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के दी गई हैं, जिनमें से 80% नौकरियां गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के युवाओं को मिली हैं। स्कूलों, स्वास्थ्य सुविधाओं और नहरी पानी के क्षेत्र में किए जा रहे कामों ने जनता में भरोसा पैदा किया है।

आपके कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी ने कहा कि तरनतारन के लोग अब ईमानदार राजनीति को ही वोट देंगे। उन्होंने कहा किआपका काफिला लगातार बढ़ रहा है और जनता चाहती है कि जिस सरकार ने इतने काम किए हैं, उसके साथ आपका विधायक भी विधानसभा में हो।

सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने अपने पौने चार साल के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि तरनतारन की जनता हरमीत संधू को भारी बहुमत से जीत दिलाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या, घर में घुसकर किया गया हमला

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या, घर में घुसकर किया गया हमला

कनाडा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां पंजाबी मूल की महिला और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार रात कनाडा के विंडसर शहर में हुई, जब एक हमलावर ने उनके घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय...

इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि विदेश में काम कर रहा एक पंजाबी युवक अपनी मां के निधन के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं लौट पा रहा। यह मामला गुरदासपुर जिले के गांव अठवाल...

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

पंजाब के तरनतारन में नकली पुलिस बनकर एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला और तीन युवक थार गाड़ी में पहुंचे और खुद को CIA स्टाफ बताकर एक व्यक्ति को उसके घर से जबरदस्ती साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में समुद्री व्यापार और तेल टैंकरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका तुरंत सख्त कदम उठाएगा। ट्रंप ने सोशल...

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में चोगावां रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांव मियादियां का रहने वाला था और तरनतारन जिले के हरिके पत्तन कस्बे से पत्थर का काम...

Get In Touch
close slider

Get In Touch