तरनतारन उपचुनाव में ‘आप’ को बड़ा बल, अकाली दल ट्रेड विंग अध्यक्ष मुख्तार संधू समेत कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

by | Nov 4, 2025 | Political

Nov 4, 2025 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

तरनतारन विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के अभियान को आज बड़ी मजबूती मिली है। अकाली दल के ट्रेड विंग के अध्यक्ष सरदार मुख्तार सिंह संधू ने अपने दर्जनों साथियों के साथ ‘आप’ का हाथ थाम लिया। पार्टी में शामिल हुए इन नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पारदर्शी नीतियों और विकासमुखी दृष्टिकोण से प्रेरित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है।

तरनतारन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘आप’ पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर, कैबिनेट मंत्री वरिंदर गोयल और हरचंद सिंह बरसट ने सभी नए नेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर अंजू वर्मा और कुलविंदर कौर की प्रेरणा से वार्ड नंबर 10, गांव मुरादपुरा कलां और शहर के अन्य इलाकों से रमन संधू, जज सिंह, रमनदीप कौर, हर्ष कपूर, शिव सिंह और नरेश गिल समेत कई प्रमुख स्थानीय नेता ‘आप’ परिवार में शामिल हुए।

मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पारंपरिक पार्टियों में मेहनत करने वाले युवाओं को वहां उचित सम्मान नहीं मिल रहा था, लेकिन ‘आप’ में मेहनत और ईमानदारी को पूरा सम्मान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अब तक 56,000 से ज़्यादा नौकरियां बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के दी हैं, 90% घरों के बिजली बिल ज़ीरो कर दिए हैं और 10 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा कार्ड उपलब्ध करवाए हैं — यह सब लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने वाली नीतियां हैं।

कैबिनेट मंत्री वरिंदर गोयल ने कहा कि ‘आप’ सरकार ने पंजाब की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया है। अब योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं और युवाओं का विदेशों की ओर पलायन कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि तरनतारन के मतदाता अब सिर्फ काम और ईमानदार शासन को वोट देंगे।

अंत में नेताओं ने विश्वास जताया कि तरनतारन की जनता हरमीत सिंह संधू को ऐतिहासिक जीत दिलाकर विधानसभा में भेजेगी, ताकि मान सरकार के विकास कार्यों को और गति मिल सके।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

♈ मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।लकी नंबर: 9लकी रंग: लाल ♉ वृषभ राशि (Taurus)धन संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।लकी नंबर: 6लकी रंग: सफेद ♊ मिथुन राशि (Gemini)आज...

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch