31 साल बाद भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए सुनील चाम, जालंधर के जॉर्ज सागर भी समर्थकों समेत थामी झाड़ू

by | Jun 10, 2026 | Political

Jun 10, 2026 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब की राजनीति में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब फगवाड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील चाम और जालंधर के भाजपा नेता जॉर्ज सागर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा, पार्टी महासचिव एवं पर्यटन विभाग सलाहकार दीपक बाली तथा जालंधर कैंट प्रभारी राजविंदर कौर थियाड़ा की मौजूदगी में किया गया।

AAP में शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब भर में आम आदमी पार्टी के पक्ष में मजबूत माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के जनहितैषी कार्यों और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और आम लोग लगातार AAP से जुड़ रहे हैं।

अमन अरोड़ा ने कहा कि हाल ही में हुए नगर निगम और नगर परिषद चुनावों के नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि पंजाब की जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी में लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा जैसी पार्टियों को शहरी क्षेत्रों में भी जनता ने नकार दिया है।

उन्होंने बताया कि फगवाड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन सुनील चाम पिछले 31 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए थे। ऐसे में उनका पार्टी छोड़कर सैकड़ों समर्थकों के साथ AAP में शामिल होना इस बात का संकेत है कि लोगों का भरोसा आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यशैली पर बढ़ रहा है।

अरोड़ा ने जालंधर के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जॉर्ज सागर का भी पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनका अपने क्षेत्र में अच्छा जनाधार और प्रभाव है। उनके शामिल होने से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य राजनीतिक दलों के कई नेता और कार्यकर्ता भी अपनी पार्टियों की नीतियों से निराश होकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। AAP ईमानदार राजनीति, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों के जरिए पंजाब को फिर से खुशहाल और प्रगतिशील बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं, आम आदमी पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि वे संगठन को मजबूत करने और पंजाब के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch