Sidhu Moosewala के मैनेज़र का कारनामा, ख़बर पढ़ आपके भी ऊड़ जाएंगे होश

by | Jan 30, 2025 | Crime

Jan 30, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश में राजनीति गरमा गई थी। वहीं अब दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उसके मैनेजर के कारनामे ने मोहाली अदालत को भी हैरान कर दिया है। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर शगनप्रीत सिंह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं। उसे भारत लाने के आदेश अदालत ने जारी कर दिए हैं।

खबर सामने आई है कि शगनप्रीत सिंह ने यूथ अकाली दल के पदाधिकारी विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या में अहम भूमिका निभाई थी। खुलासा हुआ है कि शार्पशूटर्स के मोहाली में रहने का इंतजाम शगनप्रीत ने ही किया था और उन्हें एक कार भी दी थी। जिला अदालत ने मोहाली के एस.एस.पी. को शगनप्रीत के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। वह फिलहाल फरार है और ऑस्ट्रेलिया में छिपा हुआ है।

अतिरिक्त जिला और सैशन जज बलजिंदर सिंह सरां ने सोमवार को इस मामले में गिरफ्तार तीन शार्पशूटरों को आरोपी करार देते हुए उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही अदालत ने माना कि शगनप्रीत ने विक्की मिड्डूखेड़ा को मारने के मकसद से शार्पशूटरों के रहने का प्रबंध किया था और इस वारदात में अहम भूमिका निभाई थी।

अदालत ने मोहाली के एस.एस.पी. को भगोड़ों को गिरफ्तार करने और उनकी हवालगी की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए है। मोहाली पुलिस ने ऑस्ट्रेलियाई दूतावास को शगनप्रीत की आपराधिक संलिप्तता के बारे में सूचित किया और उसका वीजा रद्द करने का अनुरोध किया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आज के ताजा भाव

सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आज के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली है। सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22...

पंजाब में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 4 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

पंजाब में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 4 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

पंजाब में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने इसे...

Get In Touch
close slider

Get In Touch