श्री काली माता मंदिर में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्य की अमन-खुशहाली के लिए की प्रार्थना

by | Aug 12, 2025 | National

Aug 12, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज पटियाला स्थित श्री काली माता मंदिर पहुंचे और माता रानी के चरणों में माथा टेककर राज्य की अमन, तरक्की और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जन–हितैषी और विकास–मुखी नीतियों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने मंदिर की नवनियुक्त प्रबन्धक कमेटी के साथ बैठक कर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि श्री काली माता मंदिर पंजाब की सांस्कृतिक विरासत और शाही संरक्षण का प्रतीक है और राज्य सरकार इसके विकास के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

भगवंत सिंह मान ने प्रार्थना की कि वे जाति, रंग, नस्ल और धर्म से ऊपर उठकर समाज की सेवा कर सकें और प्यार, भाईचारे व सद्भावना के मूल्यों को कायम रखें। उन्होंने पंजाब के लोगों की सेवा का अवसर देने के लिए माता रानी का धन्यवाद किया और कहा कि यह पवित्र स्थल दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
अमेरिका से गांव लौट रहे दंपति की दर्दनाक हादसे में मौत

अमेरिका से गांव लौट रहे दंपति की दर्दनाक हादसे में मौत

पंजाब के पट्टी क्षेत्र से जुड़े एक दंपति की हरियाणा के पानीपत के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों अमेरिका से अपने पैतृक गांव मरगिंदपुरा लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच रणजीत सिंह और उनकी पत्नी सतिंदर कौर अमेरिका...

दोस्ती का भरोसा तोड़ा, महिला से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप

दोस्ती का भरोसा तोड़ा, महिला से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप

पंजाब के लुधियाना में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने परिचित युवक पर जबरन दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी हरजिंदर...

200 रुपये की टिकट से चमकी किस्मत, जीरकपुर का सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति

200 रुपये की टिकट से चमकी किस्मत, जीरकपुर का सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति

मोहाली के जीरकपुर में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति की किस्मत अचानक चमक गई। पंजाब स्टेट लॉटरी में उसने डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम जीतकर सबको हैरान कर दिया। जानकारी के अनुसार पंचकूला जिले की रायपुर रानी तहसील के गांव मौली निवासी कपिल ने 200...

नैंसी ग्रेवाल मौत मामला: मां ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, कहा– सदमे में ले लिए कई नाम

नैंसी ग्रेवाल मौत मामला: मां ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, कहा– सदमे में ले लिए कई नाम

मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस मामले में अब नया मोड़ तब आया जब नैंसी की मां ने उनकी सोशल मीडिया आईडी से एक भावुक वीडियो साझा करते हुए पहले लगाए गए आरोपों को लेकर माफी मांग ली। करीब 55 सेकंड के इस वीडियो...

पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ई-मेल

पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ई-मेल

पंजाब में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आतंकी संगठन खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से रेलवे विभाग को ई-मेल भेजकर पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch