श्री गुरु रविदास शोभा यात्रा: 31 जनवरी को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, कई रूट रहेंगे डायवर्ट

by | Jan 28, 2026 | States

Jan 28, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

श्री गुरु रविदास महाराज़ जी की शोभा यात्रा के आयोजन को देखते हुए 31 जनवरी 2026 को लुधियाना, जालंधर और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पंजाब पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। इस दौरान कई मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बदले गए रास्तों से करवाई जाएगी।

फगवाड़ा पुलिस के अनुसार लुधियाना से जालंधर-अमृतसर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को फिल्लौर से नकौदर होते हुए जालंधर भेजा जाएगा। वहीं लुधियाना से जालंधर जाने वाले हल्के वाहन फिल्लौर, गोराया, रूड़का कलां और जंडियाला मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। लुधियाना से जालंधर सीधे जाने वाले वाहनों के लिए भी अलग वैकल्पिक रास्ता तय किया गया है।

फगवाड़ा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मेहटां बाईपास से होकर निकलना होगा। जालंधर से लुधियाना जाने वाले छोटे वाहनमेहटां बाईपास, बस स्टैंड और नकौदर रोड के जरिए आगे बढ़ सकेंगे।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि शोभा यात्रा के दिन अनावश्यक यात्रा से बचें और जरूरत होने पर तय किए गए वैकल्पिक रूट का ही इस्तेमाल करें। साथ ही ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर में आप नेता की गोली मारकर हत्या, खालसा कॉलेज की प्रधानगी विवाद से जुड़ा मामला

जालंधर में आप नेता की गोली मारकर हत्या, खालसा कॉलेज की प्रधानगी विवाद से जुड़ा मामला

Jalandhar के मॉडल टाउन इलाके में स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या...

सोना-चांदी सस्ती, जालंधर सराफा बाजार में दर्ज हुई गिरावट

सोना-चांदी सस्ती, जालंधर सराफा बाजार में दर्ज हुई गिरावट

शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। Jalandhar Sarafa Association के अनुसार जालंधर में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। गुरुवार को इसका रेट 1,59,000 रुपये था। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ और इसका भाव...

अमृतसर एयरपोर्ट पर 4 मिनी ड्रोन बरामद, महिला यात्री से पूछताछ

अमृतसर एयरपोर्ट पर 4 मिनी ड्रोन बरामद, महिला यात्री से पूछताछ

पंजाब के Amritsar स्थित Sri Guru Ram Dass Jee International Airport पर बड़ी बरामदगी का मामला सामने आया है। यहां डीआरआई और कस्टम विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान कुआलालंपुर से आई एक महिला यात्री के सामान की जांच की गई। जांच के दौरान टीम ने महिला के बैग से चार...

लुधियाना में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाना, पुलिस ने दर्ज किया केस

लुधियाना में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाना, पुलिस ने दर्ज किया केस

पंजाब के Ludhiana शहर के कैलाश नगर रोड इलाके में माता सरस्वती के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाना बजाने का मामला सामने आया है। इस घटना से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पुलिस ने वीडियो साक्ष्य के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

स्कूल वैन की कार से टक्कर, चालक पर नशे का आरोप, बच्चों में दहशत

स्कूल वैन की कार से टक्कर, चालक पर नशे का आरोप, बच्चों में दहशत

शहर में बच्चों से भरी Lord Mahavira Jain Public School की स्कूल वैन ने एक स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक ने कुछ दूरी पर जाकर वैन को रुकवाया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और भारी हंगामा देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वैन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch