सनौर विधायक हरमीत पठानमाजरा की सरकारी कोठी खाली कराने पहुंची पुलिस, कार्रवाई से मचा हड़कंप

by | Jan 28, 2026 | Sports

Jan 28, 2026 | Sports

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

सनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरमीत पठानमाजरा की सरकारी कोठी खाली कराने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। बुधवार को पुलिस बल उनके सरकारी आवास नंबर 9-सी पर पहुंचा और खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के समय विधायक की पत्नी घर के अंदर मौजूद थीं।

जानकारी के मुताबिक, महिला पुलिसकर्मियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल कोठी परिसर में दाखिल हुआ। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई सरकारी आवास से संबंधित नियमों के तहत की जा रही है। पुलिस की मौजूदगी के कारण पूरे इलाके में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बना रहा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

गौरतलब है कि विधायक हरमीत पठानमाजरा इस समय एक गंभीर मामले में फरार चल रहे हैं। जीरकपुर निवासी महिला गुरप्रीत कौर की शिकायत पर पटियाला के थाना सिविल लाइन में उनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे दूसरी शादी की और बाद में उसके साथ शारीरिक शोषण व मारपीट की।

मामला दर्ज होने के बाद से ही पठानमाजरा फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
ED का बड़ा एक्शन, जालंधर के चर्चित वकील के घर छापा

ED का बड़ा एक्शन, जालंधर के चर्चित वकील के घर छापा

पंजाब के जालंधर शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह शहर के न्यू जवाहर नगर स्थित प्रसिद्ध टैक्स विशेषज्ञ और एडवोकेट अमित बजाज के आवास पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह करीब 9 बजे उनके घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच...

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

कहते हैं किस्मत कब और कैसे बदल जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। ऐसा ही कुछ पंजाब के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव साऊपुर (बड़ीवाल) निवासी किसान कुलविंदर सिंह के साथ हुआ, जिन्होंने महज 200 रुपए की लॉटरी टिकट खरीदकर डेढ़ करोड़ रुपए का पहला इनाम अपने नाम कर लिया। जानकारी...

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

पंजाब में जहां इन दिनों बच्चों की गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, वहीं राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने 18 जून (गुरुवार) को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर...

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

पंजाब के फगवाड़ा शहर से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। 4 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को...

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में विशाल कीर्तन समागम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। संत-महापुरुषों की अगुवाई में आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch