40 साल बाद पंजाब में राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप, जालंधर बनेगा खेलों का केंद्र

by | Mar 23, 2026 | Sports

Mar 23, 2026 | Sports

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में खेलों को नया आयाम मिलने जा रहा है। करीब 40 साल बाद राज्य में राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित होने जा रही है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) ने 38वीं सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी पंजाब को सौंपी है, जिससे राज्य में खेल गतिविधियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना के अनुसार यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 9 से 12 दिसंबर 2026 तक जालंधर के रायज़ादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में आयोजित होगी। इस चैंपियनशिप में देशभर के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 350 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पंजाब में राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 1987 में आयोजित हुई थी।

इस प्रतियोगिता में अंडर-13 लड़के और लड़कियों के सिंगल्स व डबल्स मुकाबले खेले जाएंगे। खिलाड़ियों के लिए कुल 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया गया है। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों, कोच और अधिकारियों के रहने व खाने की पूरी व्यवस्था पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा की जाएगी।

रितिन खन्ना ने बताया कि स्टेडियम की आधुनिक सुविधाओं और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते ही पंजाब को यह जिम्मेदारी मिली है। पिछले पांच वर्षों में करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम का उन्नयन किया गया है, जहां अब 10 कोर्ट, जिम, फिजियोथेरेपी सेंटर, रेस्टोरेंट और स्पोर्ट्स शॉप जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन से पंजाब के उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री भगवंत...

अमृतसर में सख्ती: बकाया न भरने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन ब्लैकलिस्ट

अमृतसर में सख्ती: बकाया न भरने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन ब्लैकलिस्ट

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद अमृतसर में परिवहन विभाग ने बकाया राशि और लंबित चालान नहीं भरने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में कई वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और अब इनके खिलाफ जब्ती अभियान भी चलाया जाएगा। इस संबंध...

“कलाकार को मोहरा नहीं बनाना चाहिए” — दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर बोले CM मान

“कलाकार को मोहरा नहीं बनाना चाहिए” — दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर बोले CM मान

पंजाबी गायक और अभिनेता Diljit Dosanjh के मैनेजर के घर कथित फायरिंग मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार को राजनीति का मोहरा नहीं बनाया जाना चाहिए। सीएम मान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कलाकार का...

15 दिन तक मलेशिया में फंसा रहा जालंधर का युवक, आखिरकार सुरक्षित लौटा भारत

15 दिन तक मलेशिया में फंसा रहा जालंधर का युवक, आखिरकार सुरक्षित लौटा भारत

पंजाब के जालंधर का एक युवक 15 दिनों तक मलेशिया में फंसे रहने के बाद आखिरकार सुरक्षित भारत लौट आया। युवक की वापसी राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से संभव हो सकी। जानकारी के मुताबिक जालंधर निवासी आकाश न्यूजीलैंड से भारत लौट रहा था। इसी दौरान यात्रा और...

पुरानी रंजिश में युवती बनी गैंग की सरगना, पड़ोसी के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

पुरानी रंजिश में युवती बनी गैंग की सरगना, पड़ोसी के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

पंजाब के लुधियाना में पुरानी रंजिश को लेकर सनसनीखेज फायरिंग की वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch