शंभू रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ी सफलता, मुख्य साजिशकर्ता का करीबी गुरजिंदर ‘बाबा बेअंत’ गिरफ्तार

by | May 2, 2026 | Crime

May 2, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब पुलिस को शंभू रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता के करीबी सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, SSOC अमृतसर, पटियाला पुलिस और CI पठानकोट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गुरदासपुर के धारीवाल निवासी गुरजिंदर सिंह उर्फ बाबा बेअंत को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह इस पूरे आतंकी नेटवर्क में अहम भूमिका निभा रहा था।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी का नाम न सिर्फ शंभू रेलवे ट्रैक ब्लास्ट बल्कि सरहिंद रेलवे ट्रैक ब्लास्ट और मोगा CIA ऑफिस पर ग्रेनेड हमले में भी सामने आया है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, इन सभी घटनाओं के पीछे विदेशी हैंडलर्स का हाथ होने की आशंका है और आरोपी उनके निर्देशों पर काम कर रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरफ्तारी और पहले की गई बरामदगी के बाद शंभू, सरहिंद और मोगा में हुई तीनों आतंकी घटनाओं को सुलझा लिया गया है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रदेश में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

गौरतलब है कि इन घटनाओं में

  • 27 अप्रैल 2026: शंभू रेलवे ट्रैक ब्लास्ट
  • 23 जनवरी 2026: सरहिंद रेलवे ट्रैक ब्लास्ट
  • 7 नवंबर 2025: मोगा CIA कार्यालय पर ग्रेनेड हमला
    शामिल हैं, जिन्हें अब इस गिरफ्तारी के बाद सुलझा हुआ माना जा रहा है।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में नकली नोटों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़: 500 रुपये के फर्जी नोटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में नकली नोटों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़: 500 रुपये के फर्जी नोटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में नकली भारतीय करंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस पटियाला ने एक फर्जी करेंसी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। बरामद नकली नोटों की कुल...

गोवा में ED कार्रवाई पर भड़की ‘आप’: दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर केजरीवाल का बड़ा हमला

गोवा में ED कार्रवाई पर भड़की ‘आप’: दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर केजरीवाल का बड़ा हमला

नई दिल्ली/गोवा: आम आदमी पार्टी ने गोवा सह-प्रभारी दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दीपक सिंगला को किसी गलत काम की वजह से नहीं, बल्कि भाजपा के खिलाफ सक्रिय रूप से...

करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क बेनकाब: सब्जी बेचने वाला युवक निकला मास्टरमाइंड

करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क बेनकाब: सब्जी बेचने वाला युवक निकला मास्टरमाइंड

पंजाब के लुधियाना में सामने आए करोड़ों रुपए के इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड मामले ने पूरे शहर को हैरान कर दिया है। जिस युवक को लोग रोजाना सब्जी मंडी और दुकान पर मेहनत करते देखते थे, वही विदेशी नागरिकों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने वाले बड़े साइबर नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड...

भीषण गर्मी से बेहाल लोग: अगले 4 दिन हीट वेव का येलो अलर्ट, तापमान 41 डिग्री के पार

भीषण गर्मी से बेहाल लोग: अगले 4 दिन हीट वेव का येलो अलर्ट, तापमान 41 डिग्री के पार

पंजाब समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार चल रही हीट वेव ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तेज धूप और आग उगलती गर्म हवाओं के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी लोगों को राहत...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर छापा, बैंक खातों की खंगाल रही जांच एजेंसी

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर छापा, बैंक खातों की खंगाल रही जांच एजेंसी

पंजाब के तरनतारन शहर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक प्रमुख सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर अचानक छापेमारी कर दी। ईडी की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और शहर के कारोबारी वर्ग में हलचल तेज हो गई। जानकारी के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch