खालिस्तानी संगठन SFJ की नई धमकी – “दिवाली नहीं मनाओ, वरना भुगतो नतीजे

by | Sep 22, 2025 | Crime

Sep 22, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने एक बार फिर पंजाब को अशांत करने की कोशिश की है। संगठन के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू ने नया भड़काऊ वीडियो जारी करते हुए दिवाली के त्योहार पर विवादित बयान दिया।

पन्नू ने धमकी दी कि –
👉 “पंजाब में वही रहेगा, जो दिवाली नहीं मनाएगा और केवल बंदी छोड़ दिवस पर दीपमाला करेगा। इस साल जब अयोध्या में लाखों दीये जलेंगे, तो मैं वहां अंधेरा करूंगा।”

बाहरी लोगों को पंजाब छोड़ने की धमकी

अपने वीडियो संदेश में पन्नू ने अन्य राज्यों से आए लोगों को 19 अक्टूबर तक पंजाब छोड़ने का अल्टीमेटम दिया। उसने कहा कि ऐसा न करने पर उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। हालांकि, पन्नू पहले भी कई बार ऐसी धमकियां दे चुका है, लेकिन वह कभी इन्हें अंजाम नहीं दे पाया।

बटाला रेलवे स्टेशन और मंदिर का जिक्र

पन्नू ने अपनी वीडियो में बटाला रेलवे स्टेशन के शॉट्स दिखाते हुए दावा किया कि वहां खालिस्तानी नारे लिखे गए हैं। उसने कहा कि ये नारे स्टेशन के बोर्ड और इलेक्ट्रिसिटी बॉक्स पर लिखे गए हैं। इसके अलावा, उसने अचलेश्वर धाम मंदिर का भी जिक्र किया।
हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।

पंजाब सरकार और DGP को चेतावनी

वीडियो में पन्नू ने पंजाब पुलिस प्रमुख डीजीपी गौरव यादव को चेतावनी दी और कहा कि वह पंजाब सरकार को खतम कर देगा। पन्नू ने यहां तक कहा कि खासकर वे पंजाबी राज्य छोड़ें, जो उसके मुताबिक “हिंदुत्व आतंक फैलाने का काम” कर रहे हैं। हालांकि, उसने यह साफ नहीं किया कि वह कौन-सी कार्रवाई करेगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत फिल्लौर से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, हरजोत कौर लोहटिया ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत फिल्लौर से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, हरजोत कौर लोहटिया ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के उद्देश्य से आज फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र के गांव ढेसियां काहना और राजगोमाल से एक विशेष बस रवाना की गई। इस अवसर पर फिल्लौर हलका इंचार्ज मैडम हरजोत कौर लोहटिया...

भाजपा का ‘यूज़ एंड थ्रो’ कल्चर बेनकाब, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू इसके ताजा उदाहरण: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा का ‘यूज़ एंड थ्रो’ कल्चर बेनकाब, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू इसके ताजा उदाहरण: हरपाल सिंह चीमा

आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा राजनीति को एक ऐसे बाजार में बदल चुकी है, जहां सत्ता की खातिर वफादारी, विचारधारा और जनादेश का सौदा किया जाता है। पार्टी ने कहा कि भाजपा विपक्षी नेताओं को अपने राजनीतिक हित...

मंदिरों के बाद अब जालंधर डीसी ऑफिस, मेयर ऑफिस और रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी

मंदिरों के बाद अब जालंधर डीसी ऑफिस, मेयर ऑफिस और रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी

पंजाब में बम धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। सुबह राज्य के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद देर शाम एक और सनसनीखेज ई-मेल सामने आया है। इस बार शरारती तत्वों ने जालंधर के डीसी ऑफिस, मेयर ऑफिस और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की धमकी दी है,...

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगेगी लगाम, सरकार नए कानून की तैयारी में

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगेगी लगाम, सरकार नए कानून की तैयारी में

पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा निजी स्कूलों की फीस वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए व्यापक सुधारों की घोषणा के 24 घंटे के भीतर ही स्कूल शिक्षा विभाग ने नए...

जालंधर के मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट में 4 दिन का अवकाश, 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी दुकानें

जालंधर के मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट में 4 दिन का अवकाश, 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी दुकानें

गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए मॉडल टाउन मोबाइल एसोसिएशन ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। एसोसिएशन की एक विशेष बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट से जुड़े सभी मोबाइल फोन, मोबाइल एक्सेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर 25 जून 2026 से...

Get In Touch
close slider

Get In Touch