साहनेवाल में सनसनी: ठेके के पास अहाते मालिक की गोली मारकर हत्या

by | Sep 23, 2025 | Crime

Sep 23, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

थाना साहनेवाल के अधीन आने वाले आनंदपुर क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने अहाते के मालिक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अतीत कुमार (36), पुत्र इंदराज सिंह के रूप में हुई है। वह यूथ कांग्रेस नेता अनुज कुमार का भाई था और अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है

घटना कैसे हुई?

यह वारदात गांव नंदपुर की पुली पर स्थित ठेके के पास बने अहाते की है।
जानकारी के अनुसार –

  • रात करीब 11 बजे दो युवक अहाते में खाना खाकर बाहर जाने लगे

  • जब अहाता मालिक अतीत कुमार ने पैसों की मांग की,

  • तभी युवकों ने अचानक पिस्टल निकालकर गोली चला दी, जो सीधे उसके दिल में लगी।

गंभीर रूप से घायल अतीत कुमार को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

परिवार और राजनीति से जुड़ा रिश्ता

मृतक अतीत कुमार के भाई अनुज कुमार (यूथ कांग्रेस नेता) ने इस घटना को महज़ पैसों का विवाद न मानते हुए इसे “सोची-समझी साज़िश” बताया है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार –

  • हमलावरों की उम्र 20 से 22 साल के बीच है।

  • उन्हें पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।

  • पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन से घबराई कांग्रेस और भाजपा आम आदमी पार्टी तथा पंजाब सरकार...

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6.582...

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

पंजाब के तरनतारन जिले से सोशल मीडिया के जरिए हुई कथित ठगी और शादी के वादे से जुड़ा एक मामला सामने आया है। गांव आसल निवासी युवक बोहड़ सिंह ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद फिरोजपुर की एक युवती ने उससे शादी का भरोसा दिलाया और इसी दौरान कथित तौर पर...

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

पंजाब में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी लगातार जारी रही, जिससे राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनने...

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी  रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक्साइज विभाग में तैनात एक सीनियर असिस्टेंट को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कर्मचारी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch