सड़कों के निर्माण/मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव और अन्य कार्यों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य तकनीकों का होगा उपयोग

by | Oct 28, 2024 | States

Oct 28, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज दिल्ली के अपने समकक्ष के साथ राज्य के नगर निगम वाले शहरों को नया रूप देने के लिए बैठक की।

 

यह बैठक शहरी विकास को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार और दिल्ली सरकार के बीच ज्ञान आदान-प्रदान संबंधी समझौते के तहत आयोजित की गई थी, जिसमें राज्य के सभी नगर निगमों के कमिश्नर भी शामिल हुए।

 

अधिक जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक का उद्देश्य राज्य के नगर निगम शहरों में चल रहे विकास कार्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने आगे कहा कि इसका मकसद यह भी सुनिश्चित करना है कि शहरवासियों को दिल्ली की तर्ज पर अत्याधुनिक नागरिक सुविधाएं प्रदान की जा सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में पहले से ही पूरी लगन से काम कर रही है और इस नेक कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की ‘आप’ सरकार ने शहरों के व्यापक विकास को सुनिश्चित करने के साथ-साथ नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इसी तर्ज पर शहरों का सर्वांगीण विकास करवाना चाहती है, जिसके लिए दिल्ली सरकार की विशेषज्ञता का पूरा लाभ लिया जा सकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह साबित हो चुका है कि अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व वाली ‘आप’ सरकार ने शहरी विकास और योजनाबद्धता के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी विकास के संबंध में दिल्ली मॉडल पूरे देश के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरा है, इसलिए पंजाब को इससे व्यापक लाभ होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य ध्यान शहरों की सफाई, पीने के पानी की आपूर्ति, स्ट्रीट लाइटों के साथ-साथ शहरों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार के हर कदम का उद्देश्य आम लोगों की भलाई सुनिश्चित करना और उन्हें अत्याधुनिक नागरिक सुविधाएं प्रदान कर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों में पड़ी गड्ढों, पेचवर्क और अन्य टूट-फूट की पहचान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई) का उपयोग करने का निर्णय लिया गया है ताकि निर्धारित समय के अंदर उपयुक्त मरम्मत सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने आगे कहा कि शहरों की सभी सड़कों पर ब्लैक स्पॉट की पहचान करने और लाइटें लगाने के लिए ए.आई. का उपयोग करने का निर्णय लिया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अधिकारियों को सही समय पर अलर्ट भेजने और अधिकतम तीन घंटे में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीकों के उपयोग का भी निर्णय लिया गया।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch