पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

by | May 3, 2026 | National

May 3, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ और ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान पूरी गंभीरता के साथ चलाए जा रहे हैं।

पन्नू के अनुसार, अब पंजाब पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित वॉइस रिकगनाइजेशन सिस्टम का उपयोग कर रही है, जिससे अपराधियों की पहचान बेहद तेजी से की जा सकेगी। पुलिस ने एक अत्याधुनिक ‘वॉइस बैंक’ तैयार किया है, जिसमें 84,000 से अधिक दोषियों और संदिग्धों के वॉइस सैंपल संग्रहित किए गए हैं।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि पुलिस के पास अब देश-विदेश में सक्रिय करीब 3.90 लाख अपराधियों का विशाल डाटाबेस मौजूद है। इस नई तकनीक के जरिए संदिग्धों की पहचान और लोकेशन का पता कुछ ही मिनटों में लगाया जा सकेगा।

हाल ही में शंभू धमाका मामले का जिक्र करते हुए पन्नू ने बताया कि इस मॉड्यूल का पर्दाफाश कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने पुराने मामलों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता भी इसी एडवांस तकनीक के इस्तेमाल का परिणाम है।

पन्नू ने सख्त लहजे में कहा कि पंजाब की शांति को भंग करने वाले अब किसी भी कीमत पर बच नहीं पाएंगे। हाई-टेक पुलिस अपराधियों को कहीं से भी ढूंढ निकालने में सक्षम है।

नशा विरोधी अभियान पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ मुहिम पिछले 427 दिनों से लगातार जारी है। इस अभियान के तहत बड़े स्तर पर नशीले पदार्थों की बरामदगी हो रही है और तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के पैसों से बनाई गई अवैध संपत्तियों पर सरकार का बुलडोजर लगातार चल रहा है और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त नहीं बना दिया जाता।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब की महिला कर्मचारियों को बड़ी सौगात, घर से 40 किलोमीटर के दायरे में होगी तैनाती

पंजाब की महिला कर्मचारियों को बड़ी सौगात, घर से 40 किलोमीटर के दायरे में होगी तैनाती

मोहाली। पंजाब सरकार ने महिला सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण कर्मचारी हितैषी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि प्रोबेशन अवधि पूरी होने के बाद ग्रुप-सी और ग्रुप-डी श्रेणी की महिला कर्मचारियों की तैनाती उनके घर से अधिकतम...

लुधियाना में फिर बम धमाके की धमकी, DC ऑफिस और नगर निगम को उड़ाने वाला ईमेल मिलने से हड़कंप

लुधियाना में फिर बम धमाके की धमकी, DC ऑफिस और नगर निगम को उड़ाने वाला ईमेल मिलने से हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में एक बार फिर बम धमाके की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। बुधवार को नगर निगम (एमसी) और डिप्टी कमिश्नर (डीसी) कार्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें इन सरकारी दफ्तरों और शहर...

जालंधर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, रतन नगर में चलीं दो दर्जन गोलियां

जालंधर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, रतन नगर में चलीं दो दर्जन गोलियां

जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते रतन नगर शहीद बाबू लाभ सिंह नगर का है, जहां सोमवार तड़के करीब दो दर्जन गोलियां चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग की इस सनसनीखेज घटना...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर से 270 ग्राम हेरोइन और ₹70 हजार ड्रग मनी बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर से 270 ग्राम हेरोइन और ₹70 हजार ड्रग मनी बरामद

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर से 270 ग्राम हेरोइन और 70 हजार रुपये की कथित ड्रग मनी बरामद की है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के नगरोटा क्षेत्र में दर्ज एक मादक पदार्थ तस्करी मामले की...

लुधियाना में महिला की बहादुरी, 4 लुटेरों से अकेले भिड़ी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

लुधियाना में महिला की बहादुरी, 4 लुटेरों से अकेले भिड़ी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला ए.टी.आई. रोड स्थित करतार चौक के पास का है, जहां मंगलवार तड़के करीब 4 बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने एक अकेली महिला को घेरकर लूटने की कोशिश की। हालांकि बदमाशों को उस समय बड़ा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch