फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

by | May 3, 2026 | News

May 3, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया।

बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी का दौर जारी था। इसी दौरान तेज हवाओं का दबाव इतना बढ़ गया कि सड़क किनारे लगा शेड अपनी जगह से निकलकर नीचे आ गिरा।

घटना के समय सड़क पर आवाजाही भी हो रही थी, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया और किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही शेड गिरा, वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब यह भारी ढांचा बिजली की तारों पर भी जा गिरा, जिससे बड़ा खतरा पैदा हो गया था।

शेड के सड़क पर गिरने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और उस हिस्से में रास्ता बंद करना पड़ा। लोग अब वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर रहे हैं। प्रशासन और संबंधित टीमें मौके पर पहुंचकर शेड हटाने और रास्ता साफ करने में जुटी हुई हैं, ताकि जल्द से जल्द स्थिति सामान्य हो सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब की महिला कर्मचारियों को बड़ी सौगात, घर से 40 किलोमीटर के दायरे में होगी तैनाती

पंजाब की महिला कर्मचारियों को बड़ी सौगात, घर से 40 किलोमीटर के दायरे में होगी तैनाती

मोहाली। पंजाब सरकार ने महिला सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण कर्मचारी हितैषी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि प्रोबेशन अवधि पूरी होने के बाद ग्रुप-सी और ग्रुप-डी श्रेणी की महिला कर्मचारियों की तैनाती उनके घर से अधिकतम...

लुधियाना में फिर बम धमाके की धमकी, DC ऑफिस और नगर निगम को उड़ाने वाला ईमेल मिलने से हड़कंप

लुधियाना में फिर बम धमाके की धमकी, DC ऑफिस और नगर निगम को उड़ाने वाला ईमेल मिलने से हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में एक बार फिर बम धमाके की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। बुधवार को नगर निगम (एमसी) और डिप्टी कमिश्नर (डीसी) कार्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें इन सरकारी दफ्तरों और शहर...

जालंधर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, रतन नगर में चलीं दो दर्जन गोलियां

जालंधर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, रतन नगर में चलीं दो दर्जन गोलियां

जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते रतन नगर शहीद बाबू लाभ सिंह नगर का है, जहां सोमवार तड़के करीब दो दर्जन गोलियां चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग की इस सनसनीखेज घटना...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर से 270 ग्राम हेरोइन और ₹70 हजार ड्रग मनी बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर से 270 ग्राम हेरोइन और ₹70 हजार ड्रग मनी बरामद

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर से 270 ग्राम हेरोइन और 70 हजार रुपये की कथित ड्रग मनी बरामद की है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के नगरोटा क्षेत्र में दर्ज एक मादक पदार्थ तस्करी मामले की...

लुधियाना में महिला की बहादुरी, 4 लुटेरों से अकेले भिड़ी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

लुधियाना में महिला की बहादुरी, 4 लुटेरों से अकेले भिड़ी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला ए.टी.आई. रोड स्थित करतार चौक के पास का है, जहां मंगलवार तड़के करीब 4 बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने एक अकेली महिला को घेरकर लूटने की कोशिश की। हालांकि बदमाशों को उस समय बड़ा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch