सावन मेले में माँ चिंतपुर्णी दरबार में ज़ाने वालों के लिए जरूरी खबर

by | Aug 20, 2024 | News

Aug 20, 2024 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

सावन का महीना जोकि माँ चिंतपुर्णी के भक्तों के लिए बेहद ही खास होता है कारण कि इस माह में जहां भगवान भोले नाथ की अराधना का विशेष महत्व माना ज़ाता है वहीं इस महीने में माता चिंतपुर्णी का सावन मेला भी होता है। ऐसे में अगर आप भी माँ चिंतपुर्णी के दरबार में हाज़री लगवाने ज़ाते है तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है।

कारण कि 5 अगस्त से शुरू हुए माता चिंतपूर्णी के मेले के प्रबंधों का डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस.एस.पी. सुरिंदर लांबा ने बुधवार संयुक्त रूप से माता चिंतपूर्णी मेले का दौरा करते हुए मेले के प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को मेले को सुचारु ढंग से चलाने के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ बनाए गए कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम का नंबर 01882-290934 है। अगर किसी श्रद्धालु को कोई समस्या आती है तो वह उक्त नंबर पर संपर्क कर सकता है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा अस्थायी शौचालय, कूड़ेदान, दवा, फायर ब्रिगेड के अलावा कई अन्य विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक कंट्रोल और साफ-सफाई के लिए भी टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने लंगर कमेटियों को साफ-सफाई बनाए रखने और सुचारू यातायात के लिए सड़क पर लंगर वितरित न करने को भी कहा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वह भारी वाहनों से मां के दर्शन के लिए न जाएं।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से आने वाले भारी वाहनों और टिप्परों को हिमाचल से डायवर्ट कर दिया गया है और होशियारपुर से जाने वाले भारी वाहनों और टिप्परों को भंगी चौ से डायवर्ट करते हुए ऊना भेजा जा रहा है। इस मौके पर एस.पी. मनोज ठाकुर, डी.एस.पी. अमरनाथ, संदीप शर्मा भी मौजूद थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जालंधर में पेट्रोल ₹100 के पार

पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जालंधर में पेट्रोल ₹100 के पार

पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ी हुई कीमतों के बाद कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।जालंधर में अब पेट्रोल करीब...

पंजाब में शिक्षा क्रांति का बड़ा असर, 416 सरकारी स्कूलों का 12वीं रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत

पंजाब में शिक्षा क्रांति का बड़ा असर, 416 सरकारी स्कूलों का 12वीं रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 12वीं कक्षा के नतीजों में इस बार पंजाब के सरकारी स्कूलों ने नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति के तहत राज्य के 416 सरकारी स्कूलों ने 100 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया है। हाल ही में घोषित हुए 12वीं कक्षा...

पंजाब से नशे का कलंक मिटाकर रहेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब से नशे का कलंक मिटाकर रहेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पंजाब सरकार हर हाल में प्रदेश को नशा मुक्त बनाकर रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है और हर पंजाबी इसमें सरकार का साथ दे रहा...

अंगद दीप सिंह सोहल बने तरनतारन ज़िला परिषद के नए चेयरमैन, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

अंगद दीप सिंह सोहल बने तरनतारन ज़िला परिषद के नए चेयरमैन, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

पंजाब में आम आदमी पार्टी को तरनतारन में बड़ी संगठनात्मक सफलता मिली है। पार्टी नेता अंगद दीप सिंह सोहल को सर्वसम्मति से तरनतारन ज़िला परिषद का नया चेयरमैन चुना गया। इस दौरान खेमकरण विधानसभा क्षेत्र से विधायक सरवन सिंह धुन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। चेयरमैन चुने जाने के...

फरीदकोट में विपक्षी दलों को बड़ा झटका, भाजपा-कांग्रेस-अकाली दल के कई दिग्गज नेता ‘आप’ में शामिल

फरीदकोट में विपक्षी दलों को बड़ा झटका, भाजपा-कांग्रेस-अकाली दल के कई दिग्गज नेता ‘आप’ में शामिल

पंजाब की राजनीति में फरीदकोट से एक बड़ी सियासी हलचल सामने आई है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक फायदा मिला, जब भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी पुरानी पार्टियों को छोड़कर ‘आप’ का दामन थाम लिया। इन नेताओं ने मुख्यमंत्री...

Get In Touch
close slider

Get In Touch