फगवाड़ा में RTI एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या, LPU लॉ गेट के बाहर दिनदहाड़े वारदात से सनसनी

by | May 30, 2026 | Crime

May 30, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

फगवाड़ा। पंजाब में फायरिंग और गैंगवार जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला फगवाड़ा से सामने आया है, जहां लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के लॉ गेट के बाहर RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और हड़कंप का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना LPU के लॉ गेट के नजदीक हुई। बताया जा रहा है कि दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने सिमरनजीत सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

जानकारी के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब सिमरनजीत सिंह को निशाना बनाया गया हो। करीब 11 महीने पहले भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था। उस समय मॉडल टाउन स्थित एक जिम के बाहर फायरिंग की गई थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस हत्या के पीछे की वजह क्या है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ, सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा हमला

‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ, सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा हमला

देश की शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। जंतर-मंतर पर शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के अनशन को समर्थन देने पहुंचे केजरीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र...

VVIP दौरे के चलते जालंधर में आज बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 8 से रात 8 बजे तक कई मार्ग बंद

VVIP दौरे के चलते जालंधर में आज बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 8 से रात 8 बजे तक कई मार्ग बंद

जालंधर में शुक्रवार को प्रस्तावित VVIP दौरे के मद्देनज़र जालंधर ग्रामीण पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए 17 जुलाई 2026 को सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू...

पंजाब में राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! CM मान ने 2,800 नए राशन डिपो किए शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा

पंजाब में राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! CM मान ने 2,800 नए राशन डिपो किए शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा

पंजाब सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्यभर में 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस जारी किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली स्थित विकास भवन में आयोजित समारोह के दौरान नवनियुक्त डिपो धारकों को लाइसेंस...

सुखबीर बादल की बढ़ीं मुश्किलें, कोटकपूरा फायरिंग केस में पूछताछ के लिए बुलावा

सुखबीर बादल की बढ़ीं मुश्किलें, कोटकपूरा फायरिंग केस में पूछताछ के लिए बुलावा

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 2015 के चर्चित कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया है।...

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अशोभनीय हरकत का वीडियो वायरल, श्रद्धालुओं में नाराजगी; सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अशोभनीय हरकत का वीडियो वायरल, श्रद्धालुओं में नाराजगी; सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग

जम्मू-कश्मीर। सोशल मीडिया पर इन दिनों माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यात्रा मार्ग पर एक युवक और युवती ने सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय हरकत की, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं की धार्मिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch