रंजिश के चलते चली ताड़ ताड़ गोलियां, नगर र्कीतन के दौरान हुआ था विवाद

by | Jan 7, 2025 | Crime

Jan 7, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

नगर कीर्तन में हुए झगड़े को शांत करवाने के बाद रंजिश के चलते घर के बाहर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने का मामला सामने आया है, जिसके चलते पड़ोस में रहती एक महिला छर्रा लगने से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने 2 व्यक्तियों को नामजद करते हुए कुल 7 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आगे की गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

गगनदीप सिंह ने बताया कि गत दिवस उनके गांव में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया था, जिसमें पवनदीप सिंह उर्फ पवन पुत्र गुरमुख सिंह निवासी जोहल, राजू सिंह, जोबनप्रीत सिंह निवासी खारा और कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ झगड़ा हो गया था, जिसे संगत ने छुड़वा दिया और माहौल को शांत किया।

इसके बाद उक्त व्यक्ति अपने घर चले गए। कुछ देर बाद पवनदीप सिंह ने उसके मोबाइल पर फोन किया और कहा कि हमें तुमसे मिलना है, जिसके बाद पवनदीप सिंह जिसके पास पिस्तौल थी और उसके साथ चार-पांच अज्ञात व्यक्ति जो कृपान और दात्तरों से लैस होकर उसके घर के बाहर आ गए। इसी दौरान जहां उक्त व्यक्तियों ने घर के मुख्य गेट में तोड़-फोड़ की गई। वहीं पवनदीप सिंह ने जान से मारने की नियत से पिस्तौल से फायर कर दिया, जिससे उसके पड़ोस में रहने वाली कुलविंदर कौर को गोली लग गई। गोली घुटने पर लगी जिससे वह घायल हो गई और उसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका कहना है कि इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी हथियार के साथ मौके से फरार हो गए।

इस संबंध में डी.एस.पी. सिटी कमल मीत सिंह ने बताया कि इस मामले में थाना सिटी तरनतारन में पवनदीप सिंह, राजू सिंह व जोबनप्रीत सिंह के अलावा 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में निजी स्कूलों पर सख्ती: अब सालाना 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर लगेगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी

पंजाब में निजी स्कूलों पर सख्ती: अब सालाना 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर लगेगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी

पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य के कोई भी निजी स्कूल अब एक शैक्षणिक वर्ष में 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सरकार के अनुसार, जिन स्कूलों ने पिछले तीन वर्षों के दौरान 15...

CM भगवंत मान का किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा में बड़ा इजाफा

CM भगवंत मान का किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा में बड़ा इजाफा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना में ऐतिहासिक सुधारों की घोषणा की है। 26 साल पुराने KCC ढांचे में बड़े बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने किसानों के लिए ऋण सीमा बढ़ाने, ब्याज का बोझ...

मजीठा में लगे बिक्रम मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर, पंजाब की सियासत में मचा बवाल

मजीठा में लगे बिक्रम मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर, पंजाब की सियासत में मचा बवाल

पंजाब की राजनीति में उस समय नई हलचल पैदा हो गई जब मजीठा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Bikram Singh Majithia के ‘लापता’ होने संबंधी पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं...

AAP को मिला खेल जगत का बड़ा समर्थन, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार किंदा बिहारीपुरिया पार्टी में शामिल

AAP को मिला खेल जगत का बड़ा समर्थन, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार किंदा बिहारीपुरिया पार्टी में शामिल

आम आदमी पार्टी (AAP) को मंगलवार को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले मशहूर कबड्डी खिलाड़ी किंदा बिहारीपुरिया सहित कई नामी खिलाड़ी, खेल हस्तियां और युवा नेता पार्टी में शामिल हो गए। कबड्डी जगत में ‘चीता’ के नाम से मशहूर किंदा बिहारीपुरिया...

गुरदासपुर के कलानौर में अस्पताल पर ग्रेनेड हमला, चेहरा ढककर आया युवक फरार

गुरदासपुर के कलानौर में अस्पताल पर ग्रेनेड हमला, चेहरा ढककर आया युवक फरार

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के कलानौर क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल पर कथित तौर पर ग्रेनेड हमला किए जाने की सूचना मिली है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। प्राप्त...

Get In Touch
close slider

Get In Touch