भाजपा का असली चेहरा राम रहीम को बार-बार पैरोल से उजागर: हरजी मान

by | Aug 9, 2025 | Political

Aug 9, 2025 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज हरनूर सिंह (हरजी) मान ने दुष्कर्म और हत्या के दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल देने पर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 8 सालों में भाजपा सरकार ने राम रहीम को 14 बार पैरोल दी, जिनमें ज्यादातर चुनावी समय पर मिलीं।


आम आदमी पार्टी के नेता हरजी मान ने शनिवार को कहा कि दो महिलाओं से बलात्कार और एक पत्रकार की हत्या के गंभीर अपराधों में 20-20 साल की दोहरी सजा काट रहा तथाकथित बाबा राम रहीम भाजपा सरकार की मेहरबानी के चलते बार-बार जेल से बाहर आ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 8 वर्षों में हरियाणा सरकार की सिफारिश पर राम रहीम को 14 बार पैरोल दी गई, जो अक्सर किसी न किसी चुनाव से पहले होती रही।

मान ने आंकड़ों के साथ बताया कि राम रहीम को 2020 और 2021 में एक-एक दिन की पैरोल दी गई। फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान 21 दिन, जून 2022 में हरियाणा निगम चुनाव में 30 दिन, अक्टूबर 2022 में हरियाणा उपचुनाव से पहले 40 दिन और जनवरी 2023 में पंचायत चुनाव के दौरान फिर 40 दिन की पैरोल मिली। जुलाई 2023 में उपचुनाव के लिए 30 दिन, नवंबर 2023 में राजस्थान चुनाव के दौरान 21 दिन और जनवरी 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले 51 दिन की पैरोल दी गई।

इसके अलावा अगस्त 2024 में 21 दिन, अक्टूबर में 20 दिन, जनवरी 2025 में 30 दिन और अप्रैल 2025 में 21 दिन की पैरोल मिली। अब, जन्मदिन मनाने के लिए फिर 40 दिन की पैरोल दे दी गई है। हरजी मान ने कहा कि यह सब दर्शाता है कि भाजपा अपराधियों के सहारे सत्ता सुख भोग रही है। उन्होंने पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा, केन्द्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और अन्य शीर्ष नेताओं से पूछा कि जिस राम रहीम को श्री अकाल तख्त साहिब ने पंथ का दोषी करार दिया है, उसकी पैरोल पर वे चुप क्यों हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पक्खोवाल रोड पर शादी में गोलियों की तड़तड़ाहट, दो गैंग आमने-सामने

पक्खोवाल रोड पर शादी में गोलियों की तड़तड़ाहट, दो गैंग आमने-सामने

लुधियाना, पक्खोवाल रोड देर रात बाथ कैसल पैलेस में चल रहे एक भव्य शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो कुख्यात गैंग — अंकुर ग्रुप और शुभम मोटा ग्रुप — का आमना-सामना हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार...

पक्खोवाल रोड पर शादी में गोलियों की तड़तड़ाहट, दो गैंग आमने-सामने

जालंधर में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या मामला: लापरवाह ASI मंगत राम डिसमिस

जालंधर में 13 साल की बच्ची की हत्या के संवेदनशील मामले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए लापरवाही के आरोप में ASI मंगत राम को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। हालांकि विभाग की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई को अंजाम दे दिया...

दलजीत राजू फायरिंग केस: AAP नेता के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां, 5 करोड़ की फिरौती पर्ची से हड़कंप

दलजीत राजू फायरिंग केस: AAP नेता के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां, 5 करोड़ की फिरौती पर्ची से हड़कंप

पंजाब में गैंगस्टर एक्टिविटी एक बार फिर चर्चाओं में है। ख़बर पंजाब के फगवाड़ा के गांव दरवेश पिंड से है जहां पर  आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और युद्ध नशा विरुद्ध मुहिम के कोऑर्डिनेटर दलजीत राजू दरवेश के घर पर देर रात दो बाइक सवार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर...

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के राज्य स्तरीय समागम में शामिल हुए भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के राज्य स्तरीय समागम में शामिल हुए भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित क्रमवार राज्य स्तरीय आयोजनों के समापन अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित भव्य समागम में शिरकत की। इस ऐतिहासिक अवसर...

पंजाब में किसान आंदोलन फिर तेज़, 27 नवंबर को जालंधर NH जाम, 5 दिसंबर को ‘रेल रोको’ का ऐलान

पंजाब में किसान आंदोलन फिर तेज़, 27 नवंबर को जालंधर NH जाम, 5 दिसंबर को ‘रेल रोको’ का ऐलान

पंजाब में किसान संगठनों ने सरकार को कड़ा संदेश देते हुए एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। शंभु और खन्नौरी बॉर्डर के किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर तुरंत सुनवाई नहीं की, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। किसानों ने घोषणा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch