जीरकपुर VIP रोड पर तेज रफ्तार ऑडी का कहर, तुर्की की युवती की मौके पर मौत

by | Mar 11, 2026 | Crime

Mar 11, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

मोहाली जिले के जीरकपुर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में विदेशी युवती की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार रात करीब 12 बजे वीआईपी रोड पर एमकेयर अस्पताल के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार से आ रही एक ऑडी कार ने सड़क पार कर रही युवती को जोरदार टक्कर मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती कई फीट दूर उछलकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। गंभीर चोटों और अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मावलूदा के रूप में हुई है, जो तुर्की की रहने वाली बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका के परिजनों को भी सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि युवती की बहन तुर्की से भारत आ रही है, जिसके बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इस बीच हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि टक्कर लगते ही युवती हवा में उछलकर सड़क पर गिरती है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
UPSC-2025 में सफल उम्मीदवारों का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया सम्मान, बोले- आम परिवारों के बच्चे बढ़ा रहे पंजाब का गौरव

UPSC-2025 में सफल उम्मीदवारों का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया सम्मान, बोले- आम परिवारों के बच्चे बढ़ा रहे पंजाब का गौरव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)-2025 की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब के सामान्य परिवारों से आने वाले युवा अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के दम पर देश की...

पंजाब में जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून, 19-20 जून को बारिश के आसार

पंजाब में जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून, 19-20 जून को बारिश के आसार

पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। अब मौसम विभाग ने राज्य में प्री-मानसून गतिविधियों को लेकर नई संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जून से 18...

सोना-चांदी ने फिर भरी उड़ान, जालंधर में गोल्ड ₹1.54 लाख के पार, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

सोना-चांदी ने फिर भरी उड़ान, जालंधर में गोल्ड ₹1.54 लाख के पार, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

निवेशकों के लिए बड़ी खबर, सोना और चांदी दोनों में जबरदस्त तेजी सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को दोनों कीमती धातुओं ने जोरदार बढ़त दर्ज की। जालंधर सराफा एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,54,500 रुपये प्रति 10...

जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

ज्योतिषाचार्य शीतल वर्मा के अनुसार, 15 जून 2026 सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। चंद्रमा की स्थिति और ग्रहों के प्रभाव से कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, नौकरी में तरक्की और पारिवारिक सुख मिलने के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य और...

पंजाब के रैवेन्यू विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले

पंजाब के रैवेन्यू विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रैवेन्यू विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार ने राज्य भर में कार्यरत कई तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सरकारी आदेशों के तहत...

Get In Touch
close slider

Get In Touch