राधा स्वामी डेरा ब्यास ने बढ़ाया मदद का हाथ, रोज़ाना हजारों बाढ़ पीड़ितों को बांट रहे खाना

by | Sep 5, 2025 | National

Sep 5, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर: पंजाब में बाढ़ से तबाही झेल रहे परिवारों की मदद के लिए राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास एक बार फिर आगे आया है। डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के निर्देशों पर सत्संग घरों की मैनेजमेंट और सेवादार लगातार बाढ़ पीड़ितों की सेवा में जुटे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, जालंधर और कपूरथला जिलों में प्रतिदिन 4000 से 5000 खाने के पैकेट तैयार कर बाढ़ प्रभावित इलाकों में बांटे जा रहे हैं। इनमें सुल्तानपुर, लोहिया, मलसियां और कपूरथला के गांव ऊंचा पिंड शामिल हैं, जहां सुबह और शाम का खाना जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है।

इसके अलावा, जालंधर के रहमानपुर स्थित सैंटर नंबर-3 में रोज़ाना करीब 400 से 500 ड्राई राशन पैकेट तैयार कर रैडक्रॉस भवन को दिए जा रहे हैं, जिन्हें डिप्टी कमिश्नर के दिशा-निर्देशों पर वितरित किया जा रहा है। साथ ही, सत्संग घरों की ओर से अपने स्तर पर भी प्रभावित परिवारों को राशन पहुंचाया जा रहा है।

सत्संग घरों के गेट बाढ़ पीड़ितों के लिए खोले गए
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेवा भाव को देखते हुए अमृतसर-अजनाला, गुरदासपुर, गिदड़पिंडी, लोहिया और फिरोजपुर के सत्संग घरों के गेट भी पीड़ितों के लिए खोल दिए गए हैं, ताकि बेघर हुए लोग वहां शरण ले सकें और उन्हें बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

डेरा प्रबंधन का कहना है कि यह सेवा तब तक जारी रहेगी जब तक बाढ़ पीड़ितों को राहत और पुनर्वास नहीं मिल जाता।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित उनके जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह दो...

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

शहर के नेशनल आई अस्पताल से जुड़े डॉक्टर दंपति का मामला उस समय चर्चा में आ गया जब डॉक्टर पियूष की पत्नी डॉ. मीनाक्षी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई। मामले में मृतका के पिता ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप...

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर काउंसिल बोहा और बरेटा के कई आजाद पार्षद आम आदमी...

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

पंजाब के मानसा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भीखी क्षेत्र के पास बहादुर सिंह वाला ड्रेन के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह (19)...

Get In Touch
close slider

Get In Touch