पंजाब के बाढ़ प्रभावित गांवों में अब तैनात होगा गजटेड अधिकारी, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

by | Sep 4, 2025 | National

Sep 4, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

चंडीगढ़ – पंजाब में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने घोषणा की है कि अब हर बाढ़ प्रभावित गांव में एक गजटेड अधिकारी तैनात किया जाएगा, जो राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गजटेड अधिकारी गांववासियों और प्रशासन के बीच सीधे संपर्क का माध्यम बनेंगे। इससे प्रभावित लोग अपनी समस्याएं तुरंत अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे और राहत कार्यों में तेजी आएगी।

1698 से अधिक गांव प्रभावित

भगवंत मान ने जानकारी दी कि अब तक 23 जिलों के 1698 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं और लगभग 3.80 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। सरकार युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चला रही है ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

गिरदावरी और मुआवजा

सीएम मान ने बताया कि बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गिरदावरी पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से की जाए ताकि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को नुकसान की भरपाई में कमी न रहे।

लोगों को सरकार का भरोसा

मुख्यमंत्री ने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पंजाब सरकार इस कठिन समय में हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और नुकसान की एक-एक पाई का मुआवजा सुनिश्चित किया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय जूडो खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। खास बात यह रही कि कॉमनवेल्थ...

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने उनके जन्मस्थान सुनाम को 107.78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय समारोह में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का...

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार को एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। पंजाब के अमृतसर से सोने का रॉ-मैटेरियल लेकर यमुनानगर जा रहे एक गोल्ड कारोबारी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने कारोबारी पर चाकू से हमला किया, बेटे को पिस्तौल दिखाकर...

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद मीत हेयर ने आरोप लगाया है कि संसद में दिए गए उनके भाषण को भारत में इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसद के संसद में दिए गए भाषण...

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक तेज बहाव में बहने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch