पंजाब में मौसम का कहर! अगले 20 घंटों के लिए हाई अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी

by | May 17, 2026 | News

May 17, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले 20 घंटों के लिए पंजाब में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के 6 प्रमुख जिलों — अमृतसर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बिजली गिरने और ओले पड़ने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों को भी फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियात बरतने को कहा गया है।

दूसरी ओर, पंजाब के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप भी जारी है। विभाग ने 20 मई तक हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। ऐसे में राज्य को एक साथ गर्मी और खराब मौसम दोनों का सामना करना पड़ सकता है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन से घबराई कांग्रेस और भाजपा आम आदमी पार्टी तथा पंजाब सरकार...

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6.582...

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

पंजाब के तरनतारन जिले से सोशल मीडिया के जरिए हुई कथित ठगी और शादी के वादे से जुड़ा एक मामला सामने आया है। गांव आसल निवासी युवक बोहड़ सिंह ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद फिरोजपुर की एक युवती ने उससे शादी का भरोसा दिलाया और इसी दौरान कथित तौर पर...

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

पंजाब में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी लगातार जारी रही, जिससे राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनने...

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी  रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक्साइज विभाग में तैनात एक सीनियर असिस्टेंट को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कर्मचारी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch