अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर जीवन फौजी के नाम पर करोड़ों की फिरौती मांगने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

by | May 17, 2026 | Crime

May 17, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

अमृतसर देहाती पुलिस ने गैंगस्टर जीवन फौजी के नाम पर लोगों को धमकाकर लाखों रुपये की फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलविंदर सिंह भुल्लर, आकाशदीप सिंह, जगतार सिंह और आकाशदीप सिंह बाबा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत के आदेश पर पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह जानकारी एसएसपी अमृतसर देहाती सोहेल मीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 5 मई को जसबीर सिंह नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसे विदेशी नंबर से कॉल कर गैंगस्टर जीवन फौजी के नाम पर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर 6 मई को थाना रमदास में केस दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की स्पेशल टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने सरपंच निशान सिंह को भी धमकाकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इतना ही नहीं, डर पैदा करने के लिए उनके घर पर पेट्रोल बम भी फेंके गए थे।

पुलिस का दावा है कि दोनों मामलों को सुलझा लिया गया है और गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के तार किसी बड़े गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन से घबराई कांग्रेस और भाजपा आम आदमी पार्टी तथा पंजाब सरकार...

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6.582...

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

पंजाब के तरनतारन जिले से सोशल मीडिया के जरिए हुई कथित ठगी और शादी के वादे से जुड़ा एक मामला सामने आया है। गांव आसल निवासी युवक बोहड़ सिंह ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद फिरोजपुर की एक युवती ने उससे शादी का भरोसा दिलाया और इसी दौरान कथित तौर पर...

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

पंजाब में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी लगातार जारी रही, जिससे राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनने...

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी  रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक्साइज विभाग में तैनात एक सीनियर असिस्टेंट को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कर्मचारी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch