Punjab University विवाद: AAP का Akali Dal पर बड़ा हमला, पुराने दस्तावेज़ से खुलासा

by | Nov 20, 2025 | National

Nov 20, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब यूनिवर्सिटी के संघीय ढांचे को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने शिरोमणि अकाली दल (बादल) पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। AAP के वरिष्ठ नेता व महासचिव बलतेज पन्नू ने कहा कि अकाली दल अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस पाने के लिए संवेदनशील मुद्दों पर लोगों को गुमराह कर रहा है।

पन्नू ने सुखबीर बादल के हालिया बयानों पर पलटवार करते हुए बड़ा खुलासा किया। उन्होंने एक पुरानी सरकारी चिट्ठी का हवाला देते हुए कहा कि अकाली दल की सरकार ने ही लिखित रूप में ‘नो ऑब्जेक्शन’ दिया था कि यदि पंजाब यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी बनाया जाता है, तो पंजाब सरकार को कोई एतराज नहीं होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “कल तक केंद्र को सौंपने की मंजूरी देने वाले आज इसे बचाने का नाटक कर रहे हैं।”

AAP नेता ने अकाली दल पर पंजाब के हितों से समझौता करने के कई आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि चाहे SYL नहर का मामला हो या कृषि कानूनों पर BJP का समर्थन, अकाली दल ने हमेशा जनता के भरोसे को तोड़ा है। पन्नू का कहना है कि आज पंजाब का हर नागरिक जागरूक है और बादल परिवार की राजनीति जनता अब भली-भांति समझ चुकी है।

उन्होंने दोहराया कि आम आदमी पार्टी पंजाब यूनिवर्सिटी के संघीय ढांचे और पंजाब के हकों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी है और अकाली दल के झूठ को बेनकाब करती रहेगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा प्रस्तुत वीडियो ने वायरल वीडियो विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल द्वारा चलाए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज से...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch