कुलदीप सिंह धालीवाल की गैंगस्टरों को कड़ी चेतावनी — “जो अपराध करेगा, उसका अंजाम हैरी जैसा होगा”

by | Nov 20, 2025 | International

Nov 20, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में बढ़ते गैंगस्टर गतिविधियों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कहा है कि मान सरकार राज्य की शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। हाल ही में अमृतसर में हुए पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी के मारे जाने के बाद धालीवाल ने अपराधियों को दो-टूक चेतावनी दी।

धालीवाल ने अमृतसर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ने एक खतरनाक गैंगस्टर को ढेर कर यह साबित कर दिया है कि राज्य में हिंसा, जबरन वसूली और दहशत फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई गैंगस्टर सोचता है कि वह पंजाबियों को डराकर अपना राज चलाएगा, तो उसे भी हैरी जैसी ही कीमत चुकानी पड़ेगी।

उन्होंने आम जनता को आश्वस्त किया कि पंजाब सरकार और पुलिस हर निवासी की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। धालीवाल ने कहा कि गैंगस्टरों के पास अब सिर्फ दो विकल्प बचे हैं—आत्मसमर्पण या पंजाब छोड़ देना

अंत में उन्होंने दोहराया कि पंजाब में अराजकता फैलाने की किसी को भी इजाज़त नहीं दी जाएगी और जो भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसे या तो सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा या फिर परिणाम भुगतने होंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
लुधियाना की आप विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना फिर से घायल अब हुआ यह काम

लुधियाना की आप विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना फिर से घायल अब हुआ यह काम

लुधियाना से आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना बाथरूम में फिसलने से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, अचानक पैर स्लिप होने से उनका माथा नल से टकरा गया, जिससे सिर में गहरी चोट आई। चेहरे पर खून आने के बाद उन्होंने शोर मचाया, जिस पर परिजन तुरंत उन्हें निजी...

पंजाब में एक और Encounter, हत्या का मुख्य शूटर घायल, अस्पताल में भर्ती

पंजाब में एक और Encounter, हत्या का मुख्य शूटर घायल, अस्पताल में भर्ती

डेरा बाबा नानक क्षेत्र में मेडिकल स्टोर मालिक रणदीप सिंह की हत्या मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस केस का मुख्य शूटर निशान सिंह पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले...

नशों से दूर रखने के लिए खेल सबसे मजबूत रास्ता, पंजाब क्रिकेट लीग को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत मान

नशों से दूर रखने के लिए खेल सबसे मजबूत रास्ता, पंजाब क्रिकेट लीग को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के युवाओं को नशों से दूर रखने और खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने पंजाब क्रिकेट लीग (पीसीएल) शुरू करने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह लीग केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को सही दिशा देने की ठोस...

गोराया के पास अनिहर गांव में गुरुद्वारा साहिब में आग, संगत का मन व्यथित

गोराया के पास अनिहर गांव में गुरुद्वारा साहिब में आग, संगत का मन व्यथित

गोराया के समीप अनिहर गांव में श्री गुरु रविदास महाराज गुरुद्वारा साहिब में हुई घटना से संगत के दिल दहल गए। दो दिन पहले गांव में श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन निकाला गया था। इसके बाद रविवार को गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक कार्यक्रम...

बिट्टू के बयान से कांग्रेस-अकाली की साठगांठ उजागर, मान ने सत्ता का भ्रष्ट चक्र तोड़ा: पन्नू

बिट्टू के बयान से कांग्रेस-अकाली की साठगांठ उजागर, मान ने सत्ता का भ्रष्ट चक्र तोड़ा: पन्नू

आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि दशकों तक पंजाब में दोनों दलों की मिलीभगत से सत्ता का खेल चलता रहा। उन्होंने कहा कि अब इस गुप्त गठबंधन का सच खुद कांग्रेस के नेता उजागर कर रहे हैं। पार्टी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch