पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है।
🔍 क्या है मामला?
OSD राजबीर सिंह का आरोप है कि खैहरा ने उनके खिलाफ झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन में काम कर रहे व्यक्ति के लिए यह बयानबाज़ी सामाजिक और राजनीतिक अपमान का कारण बनी।
इससे पहले राजबीर सिंह ने खैहरा को 72 घंटे के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने का लीगल नोटिस भेजा था। माफी न मिलने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी, जो अब अमल में लाई गई है।
⚖️ कोर्ट का रुख
-
कोर्ट ने सुखपाल खैहरा को इस केस पर कोई भी सार्वजनिक टिप्पणी या बयान देने से रोक दिया है।
-
उन्हें औपचारिक नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
-
इस मामले में अगली सुनवाई 11 अगस्त 2025 को होगी।