₹1.44 लाख करोड़ बकाया पर गरमाई सियासत, AAP का विपक्ष पर तीखा हमला

by | Mar 19, 2026 | Political

Mar 19, 2026 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब और राजस्थान के बीच पानी के समझौते को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा हाल ही में किए गए खुलासों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने विपक्षी दलों को घेरते हुए बड़े सवाल खड़े किए हैं।

AAP के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने दावा किया कि 1920 के समझौते के तहत राजस्थान को दिए गए पानी के बदले पंजाब का करीब ₹1,44,000 करोड़ बकाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा—जो दशकों तक सत्ता में रही—इस मुद्दे पर अब तक चुप क्यों हैं।

पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री मान ने तथ्यों के साथ यह मुद्दा उठाया है, लेकिन विपक्ष के पास इसका कोई ठोस जवाब नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 70 वर्षों में पारंपरिक पार्टियों ने पंजाब के जल अधिकारों की अनदेखी की और राज्य के हितों को नुकसान पहुंचाया।

भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर निशाना साधते हुए पन्नू ने कहा कि इस गंभीर मुद्दे को ‘शगूफा’ बताकर वे अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिन नेताओं ने पहले पंजाब के संसाधनों को दूसरे राज्यों के हवाले किया, आज वही लोग अलग-अलग दलों में बैठकर चुप्पी साधे हुए हैं।

AAP नेता ने दावा किया कि मान सरकार ने पिछले चार वर्षों में पंजाब की सिंचाई व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार किए हैं। जहां पहले केवल 22% नहरी पानी खेतों तक पहुंचता था, अब यह आंकड़ा बढ़कर 78% तक पहुंच गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारों के दौरान कई नहरें और जल स्रोत या तो बंद कर दिए गए थे या भू-माफिया के कब्जे में चले गए थे। लेकिन मौजूदा सरकार ने इन्हें फिर से बहाल करने का काम शुरू किया है। तरनतारन के सरहाली क्षेत्र में ‘लंबी नहर’ की बहाली को उन्होंने इसका उदाहरण बताया।

पन्नू ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें असल परेशानी इस बात से नहीं है कि नहरें बहाल हो रही हैं, बल्कि इस बात से है कि उनकी पुरानी नीतियां और फैसले अब उजागर हो रहे हैं।

अंत में उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के जल अधिकार और संसाधन पूरी तरह सुरक्षित हैं और राज्य के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch