पंजाब सरकार ने शुरू किया ‘प्रोजेक्ट जीवनज्योत-2’, बाल भिक्षावृत्ति और तस्करी पर सख्त कार्रवाई

by | Jul 18, 2025 | National

Jul 18, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब सरकार ने बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि ‘प्रोजेक्ट जीवनज्योत-2’ के तहत अब न केवल सड़कों से बच्चों को भीख मांगने से बचाया जाएगा, बल्कि उन्हें शोषण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

डॉ. कौर ने कहा कि पंजाब, जो अपने गुरुओं और शहीदों की धरती है, वहां बाल भिक्षावृत्ति जैसी शर्मनाक प्रथा को जारी नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘जीवनज्योत योजना (फेज़-1)’ के तहत पिछले 9 महीनों में 753 बचाव अभियानों के दौरान 367 बच्चों को बचाया गया। इनमें से 183 बच्चों को स्कूलों में दाखिल कराया गया, 30 बच्चों को ₹4,000 प्रति माह की प्रायोजन योजना में शामिल किया गया और 16 बच्चों को राज्य की पेंशन योजना का लाभ मिला।

हालांकि, मंत्री ने चिंता जताई कि बचाए गए 57 बच्चे दोबारा गायब पाए गए। इस कारण सरकार ने अब ‘प्रोजेक्ट जीवनज्योत-2’ में डीएनए टेस्टिंग, जिला स्तरीय निगरानी, और बाल गृहों में अस्थायी संरक्षण की व्यवस्था की है।

डॉ. कौर ने चेतावनी दी कि बच्चों को शोषण करने या भीख माफिया से जुड़े लोगों को अब 5 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सज़ा हो सकती है। शारीरिक शोषण के मामलों में यह सज़ा 20 साल तक बढ़ सकती है।

योजना के तहत हाल ही में बचाए गए 41 बच्चों में 17 दिव्यांग और शोषण के शिकार पाए गए, जिन्हें अब स्वास्थ्य बीमा कवरेज उपलब्ध कराया गया है।

डॉ. कौर ने कहा कि पंजाब भारत का पहला राज्य है जिसने केंद्र सरकार के निर्देश का इंतज़ार किए बिना अपने स्तर पर यह मिशन शुरू किया। उन्होंने साफ कहा –
“अगर कोई पंजाब में बच्चों को भीख मंगवाने की कोशिश करेगा, तो सरकार हर हाल में कार्रवाई करेगी। राज्य अपने बच्चों के भविष्य से समझौता नहीं करेगा।”

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch