पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर: कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा को झटका, कई नेता AAP में शामिल

by | Mar 30, 2026 | Political

Mar 30, 2026 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब की सियासत में सोमवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के दर्जनों जमीनी स्तर के नेताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। इस सामूहिक ज्वाइनिंग से AAP को बड़ा संगठनात्मक बल मिला है, जबकि विपक्षी दलों को झटका लगा है।

करीब तीन दर्जन सरपंच, पंच, ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन ने पंजाब खादी वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन गगनदीप सिंह आहूजा की मौजूदगी में सभी नेताओं का स्वागत किया।

AAP में शामिल होने वालों में साहिब सिंह छज्जलवडी, सर्बजीत कौर धालीवाल, सतजीत सिंह, कुलदीप कौर, जसकरण सिंह और डॉ. चरणजीत सिंह जैसे कई प्रमुख नाम शामिल हैं। इसके अलावा कई पूर्व सरपंच, पंच और स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी पार्टी जॉइन कर संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया।

राजबीर सिंह घुम्मन ने कहा कि लगातार विपक्षी दलों के नेताओं का AAP में शामिल होना इस बात का संकेत है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीतियों और जनहितैषी फैसलों पर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में विकास और पारदर्शी शासन के कारण AAP का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है।

नए शामिल हुए नेताओं ने भी मुख्यमंत्री की नेतृत्व क्षमता पर विश्वास जताते हुए कहा कि वे सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर AAP में आए हैं। उनका कहना था कि AAP ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के हर वर्ग के हित में काम कर रही है।

नेताओं ने यह भी भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस राजनीतिक बदलाव को आगामी चुनावों से पहले AAP के लिए एक बड़ी मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत बठिंडा में जिला प्रशासन और पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर की अवैध रूप से बनाई गई इमारत को बुलडोजर से गिरा दिया। प्रशासन का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त...

गुरदासपुर में सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

गुरदासपुर में सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

पंजाब के गुरदासपुर जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। थाना सदर क्षेत्र के गांव चोर सिद्धवां में सोमवार देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मौजूदा सरपंच मनजिंदर सिंह के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch