पंजाब को दहलाने की साज़िश बेनकाब, डीज़ीपी पंजाब ने किए ख़ुलासे

by | Apr 19, 2025 | Crime

Apr 19, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आज 2 आतंकी मॉड्यूल्स का पर्दाफाश किया है। पंजाब पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर एक ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने मॉड्यूल्स के 13 गुर्गों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में बम और हथियारों की खेप बरामद की है। इस पूरे मामले संबंधी जानकारी पंजाब पुलिस डीजीपी गौरव यादव ने सांझी की है।

 

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इन 2 आतंकी मॉड्यूल के 13 गुर्गो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। ये सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर काम कर रहे थे और कई थाने व लोग इनका टारगेट थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 RPG (एक लॉन्चर सहित), 2 IED (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम RDX, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद किए हैं।

 

अधिक मिली जानकारी के अनुसार इनके तार पाकिस्तान, फ्रांस व ग्रीस से जुड़े हुए है। एक मॉड्यूल फ्रांस में बब्बर खालसा से जुड़ा हुआ है, इसका मास्टरमाइंड सतनाम सिंह उर्फ सत्ता नौशरा निवासी होशियारपुर है। इस मॉड्यूल के 4 गुर्गे काबू किए गए हैं। वहीं दूसरे मॉड्यूल ग्रीस व पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है, जिसको जसविंदर उर्फ मन्नू अगवान निवासी गुरदासपुर जोकि ग्रीस में छिप हुआ है व हरिंदर सिंह रिंदा चला रहे हैं। इस मॉड्यूल के 9 गुर्गों को काबू किया गया है।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch