हनी ट्रैप के जरिए करते थे वसूली का कारोबार, पुलिस ने कर लिए गिरफ्तार

by | Apr 19, 2025 | Crime

Apr 19, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

ख़बर पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब से है जहां पर हनी ट्रैप के जरिए गैंग वसूली का कारोबार चला रहा था जिसे पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

एस.एस.पी. डॉ. अखिल चौधरी की अध्यक्षा में जिला पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हनी ट्रैप के जरिए वसूली करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह काफी समय से निर्दोष लोगों को ब्लैकमेल कर उनसे पैसे वसूल कर रहा था। पुलिस द्वारा की गई गहरी जांच खुफिया जानकारी व तकनीकी निगरानी के जरिए कई स्रोतों को खंगाला गया। कोआर्डिनेटर कोशिशों, बारीकी से की विशलेषण और लेयर्ड इंटेलिजैंस की मदद से इस गिरोह की पूरी गतिविधि का पर्दाफाश किया गया।

 

इस संबंध में थाना सदर में शिकायत दर्ज की गई। आरोपियों की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ अर्शदीप पुत्र मंगा सिंह निवासी गांव चक्क गिलजे वाला, जसमेल सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गांव सुखना अबलू, भोला सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव आसा बुट्टर, गोरा सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी चक्क बीड़ सरकार डीसी दफ्तर के पास, संदीप कौर पत्नी जगमीत सिंह निवासी दोदा हाल निवासी चौकिंग वाली गली बठिंडा बाईपास, मनजीत कौर पत्नी भोला सिंह निवासी गांव आसा बुट्टर, बूटा सिंह पुत्र राजा सिंह, निवासी गांव बुट्टर, नेमपाल उर्फ निमो पत्नी गोरा सिंह, निवासी गांव आसा बुट्टर के रूप में हुई।

 

उपरोक्त में से आरोपी नंबर 1 से 6 तक को गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दे कि इन आरोपियों में से कई के खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज हैं। तफतीश जारी हैं व यह उम्मीद की जा रही है कि ओर भी पीड़ित सामने आ सकते हैं, जो अब तक डर, शर्म या सामाजिक लाज के कारण चुप थे। पुलिस द्वारा इस पूरे गैंग नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए कार्रवाई जारी है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch