अबोहर में अंतिम संस्कार के दौरान बवाल: ससुराल पक्ष ने पति को पीटा, पुलिस ने करवाया दाह संस्कार

by | Apr 18, 2026 | Crime

Apr 18, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के अबोहर में एक दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हंगामा हुआ। मामला मोहल्ला इन्द्रा नगरी के पास स्थित मुख्य शिवपुरी का है, जहां मृतका के अंतिम संस्कार के समय उसके ही ससुराल पक्ष ने पति की बेरहमी से पिटाई कर दी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और अंततः पुलिस ने ही अंतिम संस्कार करवाया।

घायल पति सोनू, निवासी दशमेश नगर, को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि उसकी पत्नी खुशबू चार महीने पहले सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई थी और बाद में उसे टीबी जैसी गंभीर बीमारी भी हो गई। पत्नी के इलाज के लिए वह कर्ज लेकर दर-दर भटकता रहा, लेकिन ससुराल पक्ष ने कोई मदद नहीं की।

सोनू का आरोप है कि पत्नी की मौत के बाद उसके साले मौके पर पहुंचे और उस पर दबाव बनाकर पैसे वसूलने की कोशिश करने लगे। जब वह अंतिम संस्कार कर रहा था, तो ससुराल पक्ष शव को जबरन ले जाने लगा। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी गई।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मनिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, स्थिति को काबू में किया और खुद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करवाई। पुलिस ने मृतका के परिजनों के व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में नकली नोटों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़: 500 रुपये के फर्जी नोटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में नकली नोटों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़: 500 रुपये के फर्जी नोटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में नकली भारतीय करंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस पटियाला ने एक फर्जी करेंसी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। बरामद नकली नोटों की कुल...

गोवा में ED कार्रवाई पर भड़की ‘आप’: दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर केजरीवाल का बड़ा हमला

गोवा में ED कार्रवाई पर भड़की ‘आप’: दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर केजरीवाल का बड़ा हमला

नई दिल्ली/गोवा: आम आदमी पार्टी ने गोवा सह-प्रभारी दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दीपक सिंगला को किसी गलत काम की वजह से नहीं, बल्कि भाजपा के खिलाफ सक्रिय रूप से...

करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क बेनकाब: सब्जी बेचने वाला युवक निकला मास्टरमाइंड

करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क बेनकाब: सब्जी बेचने वाला युवक निकला मास्टरमाइंड

पंजाब के लुधियाना में सामने आए करोड़ों रुपए के इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड मामले ने पूरे शहर को हैरान कर दिया है। जिस युवक को लोग रोजाना सब्जी मंडी और दुकान पर मेहनत करते देखते थे, वही विदेशी नागरिकों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने वाले बड़े साइबर नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड...

भीषण गर्मी से बेहाल लोग: अगले 4 दिन हीट वेव का येलो अलर्ट, तापमान 41 डिग्री के पार

भीषण गर्मी से बेहाल लोग: अगले 4 दिन हीट वेव का येलो अलर्ट, तापमान 41 डिग्री के पार

पंजाब समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार चल रही हीट वेव ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तेज धूप और आग उगलती गर्म हवाओं के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी लोगों को राहत...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर छापा, बैंक खातों की खंगाल रही जांच एजेंसी

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर छापा, बैंक खातों की खंगाल रही जांच एजेंसी

पंजाब के तरनतारन शहर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक प्रमुख सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर अचानक छापेमारी कर दी। ईडी की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और शहर के कारोबारी वर्ग में हलचल तेज हो गई। जानकारी के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch