
पंजाब के स्कूलों के लिए पंजाब सरकार ने एक आदेश ज़ारी किए है। इस आदेश के अनुसार सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को तेलुगु भाषा पढ़ाने की तैयारी शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है।
जानकारी के अनुसार 6वीं से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को समर कैंप के दौरान तेलुगु भाषा पढ़ाई जाएगी। जारी आदेशों के अनुसार 26 मई से 5 जून 2025 तक ‘भारतीय भाषा समर कैंप’ आयोजित किए जाएंगे जिसमें बच्चों को तेलुगु भाषा की प्रारंभिक जानकारी दी जाएगी।









