आप सरकार की लैंड-पूलिंग योजना: भू- माफिया का खात्मा, जनता की जमीन जनता को समर्पित!

by | May 23, 2025 | National

May 23, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब भाजपा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि आप सरकार ने नई लैंड पूलिंग योजना शुरू करके भू-माफिया पर बड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना महज एक ढांचागत विकास नहीं है, बल्कि एक ऐसा अभूतपूर्व पहल है जो पंजाब के भविष्य की नींव रखेगी। इस जन-केंद्रित कदम ने अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को बेचैन कर दिया है, जिन्होंने लंबे समय तक भू-माफिया के माध्यम से पंजाब के संसाधनों का दोहन किया।

नील गर्ग ने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस तालिबान द्वारा शांति का आह्वान करने की तरह है। यह वही भाजपा है जिसकी कृषि विरोधी नीतियों के कारण विरोध प्रदर्शन के दौरान 750 से अधिक किसान शहीद हो गए। पंजाब में भी अकाली-भाजपा और कांग्रेस शासन ने ही भू-माफिया को मजबूत बनाया और विधायकों एवं नौकरशाहों को वसूली एजेंट बना दिया था।

नील गर्ग ने आप की लैंड पूलिंग नीति के क्रांतिकारी पहलुओं पर प्रकाश डाला तथा इसकी निष्पक्षता व पारदर्शिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस नीति के अंतर्गत किसी भी भूमि को उसके मालिकों की इच्छा के विरुद्ध नहीं लिया जाएगा तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संपत्ति के अधिकारों का पूरा सम्मान किया जाए। प्रत्येक एकड़ भूमि के लिए भू-मालिको को 1,000 वर्ग गज आवासीय भूखंड और 200 वर्ग गज वाणिज्यिक भूखंड मिलेगा, जिससे न्यायसंगत मुआवजा सुनिश्चित होगा।

वहीं किसानों के साथ सीधी साझेदारी स्थापित होने से बिचौलिये की भूमिका समाप्त होगी जिससे सभी हितधारकों के लिए अधिकतम लाभ सुनिश्चित होगा। इसके अलावा भू-स्वामियों को बिना किसी नुकसान या कठिनाई के अपनी संपत्ति के मूल्य से चार गुना तक की कमाई होगी, जिसके कारण यह पहल पंजाब के विकास के लिए एक परिवर्तनकारी कदम साबित होगी। गर्ग ने कहा, “यह नीति निष्पक्ष और पारदर्शी शासन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता तथा पंजाब के लोगों की सेवा करने के प्रति हमारी नीयत को दर्शाती हैं।

नील गर्ग ने विपक्ष पर जानबूझकर भय और गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा घबराये हुए हैं, क्योंकि वे अब अपने लाभ के लिए पंजाब के संसाधनों का दोहन नहीं कर सकते। उनसे सवाल पूछा जाना चाहिए कि वे लोगों के साथ हैं या भू-माफिया के साथ?

गर्ग ने कहा, “न्यू अर्बन एस्टेट परियोजना पंजाब के गौरव को पुनः प्राप्त करने और प्रत्येक नागरिक के लिए न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। हमारी नीति पारदर्शिता, निष्पक्षता और विकास पर आधारित है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में हम एक ऐसे पंजाब का निर्माण कर रहे हैं, जहां कुछ लोगों के निहित स्वार्थों को नहीं बल्कि लोगों को प्राथमिकता दी जाती है।”

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा प्रस्तुत वीडियो ने वायरल वीडियो विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल द्वारा चलाए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज से...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch