पंजाब के शिक्षा मंत्री ने किया यह बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग में होगा यह काम

by | Jul 5, 2025 | States

Jul 5, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को आधुनिक तरीकों से जोड़ने के लिए बोर्ड जल्द ही अपना यूट्यूब चैनल शुरू करेगा। यह जानकारी उन्होंने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलंपियाड के विजेताओं को सम्मानित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड जल्द ही विदेशी दूतावासों और शैक्षणिक संस्थानों से संपर्क करेगा ताकि पंजाब की शिक्षा प्रणाली को वैश्विक स्तर पर मजबूत किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि साइंस ओलंपियाड भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खाली पड़ी प्रिंसिपलों की पदों को भरने के लिए जल्द ही 450 प्रिंसिपलों को पदोन्नत किया जाएगा और शिक्षकों की भर्तियां पहले ही उचित प्रक्रिया के तहत की जा रही हैं। इस ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलंपियाड 2024 के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिसमें पहला स्थान पाने वाले को ₹5,100, दूसरा स्थान के लिए ₹3,100 और तीसरे स्थान के लिए ₹2,100 की राशि दी गई। कुल 33 प्रतिभागियों को यह पुरस्कार प्रदान किए गए।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने शिक्षा मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलंपियाड को जारी रखने और साइंस ओलंपियाड शुरू करने के लिए बोर्ड पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी वादा किया कि बोर्ड के शैक्षणिक स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। इस समारोह में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. सतबीर सिंह गोसल, भाषा विभाग के डायरेक्टर जसवंत सिंह ज़फर और पीएयू के स्टूडेंट वेलफेयर डायरेक्टर निर्मल सिंह जौड़ा भी मौजूद थे।

 

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून लागू, उम्रकैद तक सजा का प्रावधान

पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून लागू, उम्रकैद तक सजा का प्रावधान

पंजाब में धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल 2026’ को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद यह कानून पूरे प्रदेश में लागू हो गया है। लंबे समय से बेअदबी के मामलों में...

लुधियाना में तेज रफ्तार का कहर: कार ने डॉक्टर के घर में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

लुधियाना में तेज रफ्तार का कहर: कार ने डॉक्टर के घर में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

लुधियाना में ओवरस्पीड का कहर, डॉक्टर के घर में घुसी कार लुधियाना के पॉश इलाके राजगुरु नगर में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपाया। जानकारी के मुताबिक, एक कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे डीएमसी अस्पताल से जुड़े डॉक्टर रजिंदर मित्तल के घर में जा...

इटली में गुरुद्वारे के बाहर दो सिख सेवादारों की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

इटली में गुरुद्वारे के बाहर दो सिख सेवादारों की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

इटली के कोवो में सनसनीखेज फायरिंग, दो सेवादारों की मौत पंजाब डेस्क: इटली के कोवो शहर में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां गुरुद्वारा साहिब के बाहर ड्यूटी पर तैनात दो सिख सेवादारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने अचानक पहुंचकर करीब 10...

औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने नीदरलैंड पहुंचे CM भगवंत मान, वैश्विक कंपनियों से करेंगे साझेदारी

औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने नीदरलैंड पहुंचे CM भगवंत मान, वैश्विक कंपनियों से करेंगे साझेदारी

चंडीगढ़: पंजाब के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नीदरलैंड के दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस दौरे का मुख्य लक्ष्य राज्य में वैश्विक निवेश आकर्षित करना और विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना है।...

पंजाब में सड़क क्रांति: 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जारी, जून तक लक्ष्य पूरा करने की तैयारी

पंजाब में सड़क क्रांति: 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जारी, जून तक लक्ष्य पूरा करने की तैयारी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 45,000 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य युद्ध...

Get In Touch
close slider

Get In Touch