पंजाब में कल बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों का भारत बंद

by | May 19, 2026 | States

May 19, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में 20 मई यानी मंगलवार को आम लोगों को दवाइयों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऑनलाइन दवाओं की कथित गैर-कानूनी बिक्री और बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों की नीतियों के विरोध में ‘ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स’ (AIOCD) द्वारा बुलाए गए भारत बंद को पंजाब में व्यापक समर्थन मिला है। राज्यभर के अधिकांश केमिस्ट और मेडिकल स्टोर इस हड़ताल में शामिल होंगे, जिसके चलते कल पंजाब में दवा दुकानों के शटर बंद रहेंगे।

बताया जा रहा है कि केमिस्ट संगठनों द्वारा 15 मई से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था, जिसे अब 20 मई को पूर्ण हड़ताल का रूप दिया जाएगा।

पंजाब के कई जिलों में बंद रहेंगी मेडिकल दुकानें

लुधियाना की केमिस्ट एसोसिएशन ने बड़े स्तर पर मेडिकल स्टोर बंद रखने का फैसला लिया है। इसके अलावा माझा और दोआबा क्षेत्र के कई प्रमुख मेडिकल हब की होलसेल और रिटेल यूनियनों ने भी बंद का समर्थन किया है।

कपूरथला, भुलत्थ, पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर और सुल्तानपुर लोधी समेत कई जिलों के केमिस्ट संगठनों ने हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है। वहीं मोहाली, फिरोजपुर, मोगा और मालवा बेल्ट के अन्य शहरों में भी मेडिकल स्टोर बंद रखने की पुष्टि की गई है।

केमिस्टों की प्रमुख मांगें

केमिस्ट संगठनों का कहना है कि ऑनलाइन फार्मेसी के जरिए अवैध तरीके से दवाओं की बिक्री बढ़ रही है, जिससे पारंपरिक मेडिकल कारोबार प्रभावित हो रहा है और नकली दवाओं का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

ऑनलाइन फार्मेसी पर सख्ती की मांग

केमिस्ट नेताओं ने मांग की है कि गैर-कानूनी ऑनलाइन दवा बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए।

ड्रग एक्ट में बदलाव की मांग

ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने और केमिस्टों को अनावश्यक परेशान करना बंद करने की मांग भी उठाई गई है।

लाइसेंस रिन्यूअल प्रक्रिया आसान बनाने की अपील

केमिस्टों का कहना है कि लाइसेंस नवीनीकरण के दौरान तकनीकी समस्याओं और देरी के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

मरीजों को हो सकती है परेशानी

केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा है कि 20 मई को इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी जरूरी दवाइयों का इंतजाम पहले ही कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

चंडीगढ़ में भी दिखेगा बंद का असर

चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन ने भी इस हड़ताल को समर्थन दिया है। ऐसे में शहर की अधिकतर मेडिकल दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी एवं जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की है।

जानकारी के मुताबिक PGI, GMCH-32, GMCH-16 और अन्य बड़े अस्पतालों के आसपास कुछ चुनिंदा मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। इसके अलावा सेक्टर-22, सेक्टर-33, सेक्टर-34, मनीमाजरा और अन्य इलाकों में कुछ प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र और जरूरी फार्मेसी सेवाएं चालू रहेंगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

पंजाब के तरनतारन जिले से सोशल मीडिया के जरिए हुई कथित ठगी और शादी के वादे से जुड़ा एक मामला सामने आया है। गांव आसल निवासी युवक बोहड़ सिंह ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद फिरोजपुर की एक युवती ने उससे शादी का भरोसा दिलाया और इसी दौरान कथित तौर पर...

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी  रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक्साइज विभाग में तैनात एक सीनियर असिस्टेंट को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कर्मचारी...

NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर केजरीवाल का हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज नहीं दबेगी

NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर केजरीवाल का हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज नहीं दबेगी

NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच परीक्षा प्रणाली, बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के...

पंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट: अगले 3 घंटे रहें सावधान, कई जिलों में तेज बारिश

पंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट: अगले 3 घंटे रहें सावधान, कई जिलों में तेज बारिश

पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की से लेकर भारी बारिश दर्ज की गई। इसी बीच पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने अगले 3 घंटे को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कई जिलों के लिए...

Punjab AI Revolution: पहली से 12वीं तक AI पढ़ाएगा पंजाब, देश का पहला राज्य बना

Punjab AI Revolution: पहली से 12वीं तक AI पढ़ाएगा पंजाब, देश का पहला राज्य बना

पंजाब ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला देश का पहला राज्य बनने का दावा किया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 'सरबत.AI' परियोजना के तहत यह पाठ्यक्रम...

Get In Touch
close slider

Get In Touch