बेअदबी विरोधी सख्त कानून का असर, अकाली दल और कांग्रेस के सैकड़ों नेता ‘आप’ में शामिल

by | May 19, 2026 | National

May 19, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में भगवंत मान सरकार द्वारा लागू किए गए ‘जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल-2026’ का राजनीतिक असर अब साफ दिखाई देने लगा है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी रोकने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए लाए गए इस कानून से प्रभावित होकर शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के कई बड़े नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

इन सभी नेताओं को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई।

‘पिछली सरकारों ने बेअदबी पर सिर्फ राजनीति की’

पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि पिछली सरकारों ने बेअदबी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर केवल राजनीति की, लेकिन दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सख्त कानून लागू कर यह साबित कर दिया है कि सरकार गुरु साहिब के सम्मान और पंजाब की धार्मिक भावनाओं के प्रति गंभीर है।

नेताओं ने कहा कि इस कानून के लागू होने से बेअदबी की घटनाओं पर रोक लगेगी और ऐसे मामलों में शामिल असामाजिक तत्वों में डर पैदा होगा। साथ ही पंजाब में धार्मिक सौहार्द और शांति भी मजबूत होगी।

‘आप’ में मिलेगा पूरा सम्मान : राजबीर घुम्मन

मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब पारंपरिक पार्टियों की राजनीति से परेशान हो चुके हैं और भगवंत मान सरकार की नीतियों पर भरोसा जता रहे हैं।

ये प्रमुख नेता हुए शामिल

‘आप’ में शामिल होने वालों में कीतू ग्रेवाल (पूर्व महिला अध्यक्ष पंजाब कांग्रेस), सतपाल सिंह (पूर्व चेयरमैन पनग्रेन), कमलदीप सिंह राणा वरका (महासचिव पंजाब कांग्रेस), समनदीप कौर (अध्यक्ष महिला सेल कांग्रेस मलोट), हरदेव सिंह (पूर्व चेयरमैन ब्लॉक समिति), चरणजीत कौर (ब्लॉक समिति सदस्य), गुरमेल सिंह (महासचिव देहाती), जसकरण सिंह जथवाल (पूर्व महासचिव कांग्रेस), वशन सिंह और सुरजीत सिंह (पूर्व सरपंच, गांव गुरुनानकपुरा) सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन से घबराई कांग्रेस और भाजपा आम आदमी पार्टी तथा पंजाब सरकार...

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6.582...

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

पंजाब के तरनतारन जिले से सोशल मीडिया के जरिए हुई कथित ठगी और शादी के वादे से जुड़ा एक मामला सामने आया है। गांव आसल निवासी युवक बोहड़ सिंह ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद फिरोजपुर की एक युवती ने उससे शादी का भरोसा दिलाया और इसी दौरान कथित तौर पर...

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

पंजाब में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी लगातार जारी रही, जिससे राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनने...

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी  रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक्साइज विभाग में तैनात एक सीनियर असिस्टेंट को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कर्मचारी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch