पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून लागू, उम्रकैद तक सजा का प्रावधान

by | Apr 19, 2026 | National

Apr 19, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल 2026’ को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद यह कानून पूरे प्रदेश में लागू हो गया है। लंबे समय से बेअदबी के मामलों में कड़ी सजा की मांग की जा रही थी।

उम्रकैद तक सजा, बिना नोटिस गिरफ्तारी

नए कानून के तहत बेअदबी के मामलों में दोषी पाए जाने पर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान रखा गया है। इसके साथ ही पुलिस को बिना नोटिस के गिरफ्तारी करने का अधिकार दिया गया है और ऐसे मामलों में जमानत भी आसान नहीं होगी। सरकार जल्द ही इस कानून को लागू करने के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी करेगी।

सामाजिक और धार्मिक भावनाओं की सुरक्षा पर जोर

इस कानून को लेकर डॉ. गुरप्रीत मान ने प्रतिक्रिया देते हुए राज्यपाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि आस्था और सम्मान की रक्षा के लिए बड़ा कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे पंजाब के लोगों के सहयोग से यह संभव हुआ है और अब कोई भी बेअदबी करने से पहले कई बार सोचेगा।

मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति के मामलों में भी प्रावधान

कानून में यह भी प्रावधान किया गया है कि यदि कोई मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति इस तरह की घटना करता है, तो उसके अभिभावक की जिम्मेदारी तय की जाएगी और उस पर भी कार्रवाई हो सकती है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत फिल्लौर से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, हरजोत कौर लोहटिया ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत फिल्लौर से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, हरजोत कौर लोहटिया ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के उद्देश्य से आज फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र के गांव ढेसियां काहना और राजगोमाल से एक विशेष बस रवाना की गई। इस अवसर पर फिल्लौर हलका इंचार्ज मैडम हरजोत कौर लोहटिया...

भाजपा का ‘यूज़ एंड थ्रो’ कल्चर बेनकाब, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू इसके ताजा उदाहरण: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा का ‘यूज़ एंड थ्रो’ कल्चर बेनकाब, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू इसके ताजा उदाहरण: हरपाल सिंह चीमा

आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा राजनीति को एक ऐसे बाजार में बदल चुकी है, जहां सत्ता की खातिर वफादारी, विचारधारा और जनादेश का सौदा किया जाता है। पार्टी ने कहा कि भाजपा विपक्षी नेताओं को अपने राजनीतिक हित...

मंदिरों के बाद अब जालंधर डीसी ऑफिस, मेयर ऑफिस और रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी

मंदिरों के बाद अब जालंधर डीसी ऑफिस, मेयर ऑफिस और रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी

पंजाब में बम धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। सुबह राज्य के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद देर शाम एक और सनसनीखेज ई-मेल सामने आया है। इस बार शरारती तत्वों ने जालंधर के डीसी ऑफिस, मेयर ऑफिस और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की धमकी दी है,...

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगेगी लगाम, सरकार नए कानून की तैयारी में

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगेगी लगाम, सरकार नए कानून की तैयारी में

पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा निजी स्कूलों की फीस वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए व्यापक सुधारों की घोषणा के 24 घंटे के भीतर ही स्कूल शिक्षा विभाग ने नए...

जालंधर के मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट में 4 दिन का अवकाश, 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी दुकानें

जालंधर के मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट में 4 दिन का अवकाश, 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी दुकानें

गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए मॉडल टाउन मोबाइल एसोसिएशन ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। एसोसिएशन की एक विशेष बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट से जुड़े सभी मोबाइल फोन, मोबाइल एक्सेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर 25 जून 2026 से...

Get In Touch
close slider

Get In Touch