गुरु रविदास प्रकाश पर्व: काशी यात्रा के लिए विशेष ट्रेनों का शेड्यूल जल्द जारी करे केंद्र — दीपक बाली

by | Apr 20, 2026 | International

Apr 20, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

चंडीगढ़ से बड़ी धार्मिक और राजनीतिक महत्व की खबर सामने आई है। पंजाब सरकार के सांस्कृतिक एवं पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने केंद्र सरकार से अपील की है कि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब से काशी (वाराणसी) के लिए विशेष रेलगाड़ियों का शेड्यूल जल्द जारी किया जाए।

दीपक बाली ने बताया कि पंजाब सरकार इस पावन पर्व को फरवरी 2026 से फरवरी 2027 तक पूरे वर्ष भव्य रूप में मना रही है। इस दौरान देश-विदेश में कीर्तन दरबार, शोभा यात्राएं और धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में संगतों को गुरु रविदास जी की जन्मस्थली काशी के दर्शन करवाने के लिए विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में 30 मार्च को ही आईआरसीटीसी को पत्र भेजा गया था, लेकिन करीब एक महीना बीतने के बावजूद कोई ठोस जवाब नहीं मिला। बाली के अनुसार रेलवे अधिकारियों से व्यक्तिगत बातचीत के बावजूद सिर्फ “विचाराधीन” का जवाब मिल रहा है, जो संगतों की भावनाओं के अनुरूप नहीं है।

दीपक बाली ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से अपील की कि इस मुद्दे को राजनीति से ऊपर उठकर देखा जाए। उन्होंने कहा कि यह किसी सरकार का नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का सवाल है।

उन्होंने संत समाज से भी आग्रह किया कि वे इस मांग को लेकर केंद्र पर दबाव बनाएं, ताकि जल्द से जल्द ट्रेनों को मंजूरी मिल सके और संगत काशी यात्रा कर सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब के रैवेन्यू विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले

पंजाब के रैवेन्यू विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रैवेन्यू विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार ने राज्य भर में कार्यरत कई तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सरकारी आदेशों के तहत...

मोहाली में AAP का शक्ति प्रदर्शन: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने नगर निगम चुनाव जीत पर जनता का जताया आभार

मोहाली में AAP का शक्ति प्रदर्शन: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने नगर निगम चुनाव जीत पर जनता का जताया आभार

गर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) की शानदार जीत के बाद मोहाली में आयोजित विशाल रोड शो के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जनता का धन्यवाद किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोलते...

AAP ने नवांशहर में बदला हलका इंचार्ज, रौबी कंग को मिली बड़ी जिम्मेदारी

AAP ने नवांशहर में बदला हलका इंचार्ज, रौबी कंग को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से एक और महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नवांशहर विधानसभा क्षेत्र के लिए नए हलका इंचार्ज की घोषणा कर दी है। पार्टी ने यह जिम्मेदारी युवा नेता रौबी कंग को सौंपी है।...

18 जून को सरकारी अवकाश घोषित, गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

18 जून को सरकारी अवकाश घोषित, गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

पंजाब सरकार ने 18 जून को सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर दी जाएगी। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान और अन्य सरकारी...

फतेहगढ़ साहिब में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, हथियार बरामदगी के दौरान आरोपियों ने किया हमला

फतेहगढ़ साहिब में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, हथियार बरामदगी के दौरान आरोपियों ने किया हमला

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में हथियार बरामदगी के लिए ले जाए गए दो आरोपियों द्वारा पुलिस पार्टी पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए, जबकि एक पुलिस हवलदार भी जख्मी हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch